ePaper

नगर निकाय चुनावों के लिए कांग्रेस ने सांसदों, विधायकों को बनाया पर्यवेक्षक, जानें किसको कहां की जिम्मेदारी मिली

Updated at : 25 May 2025 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Congress Municipal Elections News

Jharkhand Congress Municipal Elections News: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सांसदों, मंत्रियों, विधायकों एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निकाय चुनावों के लिए पर्यवेक्षक मनोनीत किये हैं. नेताओं से कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए काम करें, ताकि पार्टी नगर निकाय चुनाव में सफलता हासिल कर सके.

विज्ञापन

Jharkhand Congress Municipal Elections News: झारखंड में होने वाले आगामी नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने सांसद मंत्री विधायक एवं गत लोकसभा विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार रहे नेताओं को नगर निगम, नगर पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्रों के पर्यवेक्षक मनोनीत किये हैं. उन्होंने कहा कि नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लेते हुए संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करें, ताकि हम नगर निकाय चुनाव में अपेक्षित सफलता प्राप्त कर सकें. प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद एवं नगर पंचायतों के लिए वरीय नेताओं को जिम्मेवारी दी गयी है.

किस नगर निकाय की जिम्मेदारी किसे मिली

नगर निकाय का नामपर्यवेक्षक का नाम
देवघर नगर निगमप्रदीप यादव
मधुपुर नगर परिषदप्रदीप यादव
गोड्डा नगर परिषदप्रदीप यादव
महगामा नगर परिषददीपिका पांडे सिंह
बासुकीनाथ नगर परिषदबादल पत्रलेख
चतरा नगर परिषदकेएन त्रिपाठी
लातेहार नगर पंचायतकेएन त्रिपाठी
चास नगर निगमश्वेता सिंह
चिरकुंडा नगर परिषदअनुपमा सिंह
धनबाद नगर निगमअजय दुबे
रांची नगर निगमयशस्विनी सहाय
कपाली नगर परिषदयशस्विनी सहाय
बुंडू नगर पंचायतकालीचरण मुंडा
खूंटी नगर पंचायतकालीचरण मुंडा
सिमडेगा नगर परिषदभूषण बारा
गुमला नगर परिषदसुखदेव भगत
लोहरदगा नगर परिषदडॉ रामेश्वर उरांव
बचरा नगर पंचायतअंबा प्रसाद
रामगढ़ नगर परिषदममता देवी
हजारीबाग नगर निगममुन्ना सिंह
पाकुड़ नगर परिषदनिशत आलम
मिहिजाम नगर परिषदडॉ इरफान अंसारी
जामताड़ा नगर पंचायतडॉ इरफान अंसारी
फुसरो नगर परिषदकुमार जय मंगल उर्फ अनूप सिंह
मानगो-नगर निगमबन्ना गुप्ता
बिश्रामपुर नगर परिषदसुधीर कुमार चंद्रवंशी
माझिआंव नगर पंचायतसुधीर कुमार चंद्रवंशी
छतरपुर नगर पंचायतराधाकृष्ण किशोर
मेदिनीनगर नगर निगमकेएन त्रिपाठी

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से ले रही है कांग्रेस

सोनाल शांति ने बताया कि आगामी नगर निकाय चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है. इन चुनावों में बेहतरीन प्रदर्शन कर शहरी जनमानस के बीच अपनी भूमिका तय करना चाहती है. यह चुनाव संगठन के लिए संजीवनी का काम करेगा, जिससे कांग्रेस को मजबूती मिलेगी.

इसे भी पढ़ें

25 मई 2025 को आपके शहर में क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें

Viral Video: क्या? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भाषण सुनकर सदमे में झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री?

फिल्ममेकर लाल विजय शाह देव कोरोना से संक्रमित, झारखंड का पहला मामला

झारखंड की ये रेल लाइन कई राज्यों के लिए बनेगी वरदान, कोलकाता से मुंबई की दूरी होगी 400 किलोमीटर कम

झारखंड सहायक पुलिस के जवान निरंजन का शव घर पहुंचते ही मचा कोहराम

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola