ePaper

धनबाद में रहस्यमयी आग से दहशत, अंशुमान का परिवार घर छोड़ने को मजबूर

Updated at : 03 Mar 2025 9:34 PM (IST)
विज्ञापन
mystery fire dhanbad news

घर के बाहर रखे सामान. फोटो : प्रभात खबर

Mystery Fire in Dhanbad: धनबाद के एक मकान में लगातार 5 दिन से लग रही रहस्यमयी आग से परेशान परिवार घर छोड़ने के लिए मजबूर हो गया. ये लोग रिश्तेदार के यहां रहने चले गये हैं. घर के सामान को ससुराल भेज दिया है.

विज्ञापन

Mystery Fire in Dhanbad: धनबाद के हीरापुर के मास्टरपाड़ा स्थित एक घर के अलग-अलग हिस्से में पिछले 5 दिनों से आगजनी की घटनाओं से परेशान मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव अंशुमान चौधरी ने परिवार समेत सोमवार को अपना घर छोड़ दिया. एक रिश्तेदार के यहां शिफ्ट हो गये. घर का सारा सामान पैक करके ससुराल भेज दिया. ससुराल पश्चिम बंगाल के पानागढ़ में है. हालांकि, सोमवार सुबह भी आग लगने की घटना हुई. इधर, प्रभावित परिवार की शिकायत पर उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश के बाद अग्निशमन विभाग ने मामले की जांच की. अग्निशमन अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद ने बताया कि घर के लोगों ने डीसी से शिकायत की थी. रविवार की रात जांच की गयी, लेकिन कोई कारण नजर नहीं आया. अगल-बगल किसी प्रकार का शॉर्ट सर्किट नहीं था. न ही ज्वलनशील गैस महसूस की गयी. अग्निशमन अधिकारी ने जांच के लिए आपदा प्रबंधन विभाग को पत्र लिखा है.

25 साल से इस घर में रह रहा है परिवार

एमआर अंशुमान चौधरी ने बताया कि उनके पिता दिलीप चौधरी डीजीएमएस और मां कृष्णा चौधरी आंगनबाड़ी से रिटायर्ड हैं. घर में उनकी पत्नी सुष्मिता चौधरी और बेटी श्रेया चौधरी के अलावा अन्य सभी रहते हैं. वे लोग पिछले 25 साल से इस घर में रह रहे हैं. इसके पहले कबी कोई परेशानी नहीं हुई. बीते 5 दिन से लगातार लग रही आग से पूरा परिवार परेशान है. अंशुमान चौधरी ने कहा कि घर की जांच होने के बाद ही वे लोग फिर घर में रहना शुरू करेंगे.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

रहस्यमयी आग के बारे में जिसने सुना, देखने पहुंच गया

इस रहस्यमयी आग के बारे में जिसने सुना, वही अंशुमान चौधरी के घर पहुंच गया. अंशुमान चौधरी ने बताया कि दोमंजिले मकान में सबसे पहले 27 फरवरी को आग लगी थी. इसके बाद हर दिन कहीं न कहीं आग लग रही है. हालांकि, यह पता नहीं चल पा रहा है कि आग कैसे लग रही है. अंशुमान की मां कृष्णा चौधरी ने बताया कि 27 फरवरी को इन्वर्टर की बैटरी फटने से आग लग गयी थी. उन लोगों ने इसे मामूली घटना समझा. उसके बाद घर के सूटकेस में आग लग गयी. 28 फरवरी को घर बंद करके वे लोग बाहर गए थे. लौटे तो मैट्रेस जल रहा था. कमरा धुआं से भर गया था. पूरा कमरा काला पड़ गया था. इसके बाद कभी कपड़े, कभी कैलेंडर, तो कभी अन्य सामान में आग लग जा रही है. अंशुमान के छोटे भाई अंजान चौधरी ने कहा कि उन लोगों ने जांच के लिए उपायुक्त को आवेदन दिया था. ज्वलनशील गैस का अंदेशा होने पर सेप्टिक टैंक की भी सफाई करवायी, लेकिन आग लगने का सिलसिला नहीं रुका.

इसे भी पढ़ें

पीएम आवास के लाभुक से 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे मुखिया जी, एसीबी धनबाद ने किया गिरफ्तार

साहिबगंज में बनेगा एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब, टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेंगे झारखंड के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल

दुमका के काठीकुंड में नदी किनारे झाड़ी से मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान का दिखा असर, इस विभाग का 95 फीसदी बढ़ गया बजट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola