ePaper

पीएम आवास के लाभुक से 10 हजार रुपए रिश्वत ले रहे थे मुखिया जी, एसीबी धनबाद ने किया गिरफ्तार

Updated at : 03 Mar 2025 8:41 PM (IST)
विज्ञापन
corruption in pm awas mukhia arrest dhanbad

Corruption in PM Awas: धनबाद एसीबी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक से रिश्वत लेने वाले मुखिया को गिरफ्तार किया है. मुखिया से धनबाद में पूछताछ हो रही है.

विज्ञापन

Corruption in PM Awas: धनबाद के एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने सोमवार को चंद्रपुरा प्रखंड की पपलो पंचायत के मुखिया कार्तिक महतो को 10 हजार रुपए घूस लेते गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी स्कूल चौक जूनौरी स्थित मुखिया के घर से हुई. गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम मुखिया को धनबाद कार्यालय ले गयी. वहीं पर आरोपी मुखिया से पूछताछ कर रही है. कमलडीह बस्ती के गोडाइत टोला निवासी रवि कुमार ने एसीबी की हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत की थी. आरोप लगाया था कि मुखिया कार्तिक महतो ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के सत्यापन के बदले में घूस मांग रहे हैं. रवि के अनुसार, उनको पीएम आवास स्वीकृत हुआ है. पहली किस्त के तौर पर उनके खाते में 40 हजार रुपए आये हैं. सत्यापन के लिए मुखिया कार्तिक महतो ने 25 हजार रुपए की मांग की. रवि कुमार ने इसकी शिकायत एसीबी से कर दी.

एसीबी ने 10 हजार रुपए देकर रवि को मुखिया के घर भेजा

सत्यापन के दौरान मुखिया कार्तिक महतो 25 हजार रुपए लेने पर अड़ गया. काफी आग्रह के बाद वह 20 हजार रुपए लेने को तैयार हुआ. रवि ने मुखिया से कहा कि वह पूरे पैसे 10-10 हजार रुपए की 2 किस्तो में देगा. सोमवार को रिश्वत की पहली किस्त लेकर एसीबी की टीम रवि के साथ पंचायत पहुंची. रवि को 10 हजार रुपए लेकर मुखिया के घर भेजा. इस दौरान सादे वेश में रवि के साथ एसीबी का एक अधिकारी भी था.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

रिश्वत की रकम लेते ही मुखिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

जैसे ही मुखिया ने रवि से 10 हजार रुपए लिये, पहले से वहां मौजूद एसीबी की टीम ने कार्तिक महतो को पकड़ लिया. पहले तो मुखिया ने आनाकानी की, लेकिन एसीबी अधिकारियों और जवानों के आगे उसकी एक न चली. बाद में एसीबी की टीम उसे धनबाद ले गयी. धनबाद में ही उससे पूछताछ की जा रही है.

इसे भी पढ़ें

साहिबगंज में बनेगा एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब, टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेंगे झारखंड के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल

Jharkhand Budget 2025 Reactions: हेमंत सोरेन ने कहा संतुलित बजट, बाबूलाल मरांडी बोले- खोखला और घिसा-पिटा

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363.35 करोड़ रुपए का प्रावधान

Jharkhand Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट, ये हैं प्रमुख घोषणाएं

झारखंड सरकार का आय-व्यय का ब्योरा : सेंट्रल टैक्स से मिलते हैं 32.35 प्रतिशत पैसे, कहां-कहां होता है खर्च, यहां देखें

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान का दिखा असर, इस विभाग का 95 फीसदी बढ़ गया बजट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola