Bokaro News : ट्रक और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

Bokaro News : नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव के समीप एक ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी और बाइक चालक की मौत हो गयी.

विज्ञापन

डुमरी-नावाडीह मुख्य पथ में नावाडीह थाना क्षेत्र के सुरही गांव के समीप रविवार को एक ट्रक व बाइक में टक्कर हो गयी और बाइक चालक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान खरपिटो पंचायत के कुड़पनिया गांव निवासी सुकर तुरी के बड़े पुत्र सुशील तुरी (20 वर्ष) के रूप में हुई. सुशील बाइक (जेएच 09 बीके 6049) से सुरही बाजार जा रहा था. डुमरी की ओर से आ रहे खाली ट्रक (जेएच 09 बी एफ 6753) से सीधी टक्कर हो गयी. ट्रक बाइक को खसीट कर सौ फीट दूर तक ले गया. युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया. इधर, घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय ग्रामीण पहुंचे. ग्रामीणों ने मुआवजा की मांग को लेकर मुख्य पथ जाम कर दिया. बाद में नावाडीह सीएचसी में हुई वार्ता में ट्रक मालिक द्वारा अंतिम संस्कार के लिए 70 हजार, प्रखंड प्रशासन की ओर से 20 हजार व आपदा प्रबंधन के तहत अंचल कार्यालय से एक लाख रुपया तथा ट्रक की बीमा राशि दिलाने का आश्वासन दिया गया. इसके बाद सड़क जाम हटा लिया गया और शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया. वार्ता में झामुमो नेता अखिलेश महतो, मुखिया संघ के अध्यक्ष विश्वनाथ महतो, सोनाराम हेंब्रम, जयलाल महतो, पंसस निर्मल महतो, तपेश्वर महतो, आजसू की केंद्रीय सचिव यशोदा देवी, पूर्व प्रमुख मोहन महतो, विधायक प्रतिनिधि संदीप झारखंडी, जिप सदस्य फुलमति देवी और बीडीओ प्रशांत कुमार हेंब्रम, सीओ अभिषेक कुमार, थाना प्रभारी अमीत कुमार सोनी आदि उपस्थित थे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक व बाइक को जब्त कर लिया.

चलती ट्रेन से उतरने में गिर कर शिक्षिका घायल

बीआरएल डीएवी स्कूल भंडारीदह की शिक्षिका ज्योति दीक्षित चंद्रपुरा स्टेशन में रविवार की सुबह चलती ट्रेन से उतरने के दौरान गिर कर घायल हो गयीं. उन्हें रांची-पटना सुपर फास्ट ट्रेन से गया जाना था. गलती से एक नंबर प्लेटफार्म में खड़ी रांची-हावड़ा इंटरसिटी ट्रेन में सवार हो गयीं. गलती का पता चलने पर चलती ट्रेन सें उतरने के दौरान लड़खड़ा कर प्लेटफार्म में गिर गयीं और बेहोश हो गयीं. लोगों ने जीआरपी की मदद से उन्हें डीवीसी अस्पताल पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बीजीएच रेफर किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola