बीडीसीए का नया सत्र सितंबर से, प्रीमियर लीग के बाद शुरू होंगे लीग मैच
बीडीसीए के खिलाड़ी (फाइल फोटो)
बोकारो जिला क्रिकेट संघ ने सत्र 2026-27 के लिए पंजीकृत टीमों के रिन्युअल की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त निर्धारित की गई है।
बोकारो जिला क्रिकेट संघ (बीडीसीए) से पंजीकृत सभी टीमों के रिन्युअल की प्रक्रिया शुरू हो गयी है. सत्र 2026-27 के लिए टीमों का रिन्युअल 31 अगस्त तक किया जायेगा. बीडीसीए अध्यक्ष पीएन सिंह ने बताया कि संघ से पंजीकृत सभी टीमों का रिन्युअल प्रत्येक वर्ष एक से 31 अगस्त के बीच कराया जाता है.
आपके शहर में
सत्र 2026-27 की शुरुआत में ही बोकारो प्रीमियर लीग का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए संघ की ओर से पूरी तैयारी कर ली गयी है. प्रीमियर लीग के बाद लीग मैचों का आयोजन शुरू होगा. लीग का पहला मुकाबला पिछले सत्र के एलीट ग्रुप की विजेता टीम और बोकारो की शेष टीमों में से एक टीम के बीच कराया जायेगा.
श्री सिंह ने बताया कि बीडीसीए की वार्षिक आमसभा सितंबर महीने में आयोजित की जायेगी. वहीं, सत्र 2026-27 में एलीट और प्लेट ग्रुप के सभी मैच स्पॉन्सरशिप के माध्यम से आयोजित किये जायेंगे. संघ की ओर से नये सत्र को व्यवस्थित और बेहतर तरीके से संचालित करने की तैयारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए