ePaper

चास में नगर निगम के लिए लोगों में जोश, मेयर पद के 31 उम्मीदवार मैदान में

Updated at : 23 Feb 2026 9:25 AM (IST)
विज्ञापन
Chas Municipal Election

चास में मतदान के लिए कतार में लगी महिलाएं. फोटो: प्रभात खबर

Chas Municipal Election: चास नगर निगम चुनाव में सुबह सात बजे से मतदान जारी है. 136 केंद्रों पर 1,62,073 मतदाता वोट डालेंगे. मेयर पद के लिए 31 और 35 वार्डों में 217 प्रत्याशी मैदान में हैं. वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर एक मतदाता मतदान से वंचित रह गया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

चास से संतोष कुमार की रिपोर्ट

Chas Municipal Election: चास नगर निगम चुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से ही मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई. मतदान केंद्रों पर सुबह से ही मतदाताओं की आवाजाही देखी जा रही है. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है.

मेयर पद के लिए 31 उम्मीदवार मैदान में

चास नगर निगम में मेयर पद के लिए 31 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. मेयर उम्मीदवार गोपाल मुरारका ने मतदान करने के बाद लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान केंद्र पहुंचकर वोट देने की अपील की. उन्होंने कहा कि वे 35 वर्षों की सामाजिक सेवा के अनुभव के आधार पर चुनाव लड़ रहे हैं और जनता से समर्थन की अपेक्षा रखते हैं.

136 मतदान केंद्रों पर 1.62 लाख मतदाता

नगर निगम क्षेत्र में कुल 136 मतदान केंद्र बनाए गए हैं. यहां 1,62,073 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें 83,106 पुरुष, 78,950 महिला और 17 अन्य मतदाता शामिल हैं. नगर निगम के 35 वार्डों में पार्षद पद के लिए 217 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं. चुनाव संचालन के लिए करीब 150 मतदान दलों की तैनाती की गई है.

वोटर लिस्ट में नाम नहीं, हंगामा

चिरा चास उत्क्रमित मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र पर उस समय हलचल मच गई, जब बोकारो के सेवानिवृत्त सेल टैक्स कमिश्नर अमित कुमार चौबे वोट देने पहुंचे, लेकिन उनका नाम मतदाता सूची में नहीं मिला. मतदान से वंचित रहने पर उन्होंने नाराजगी जताई और जिला प्रशासन से शिकायत की. प्रशासन की ओर से बताया गया कि नई मतदाता सूची में उनका नाम शामिल नहीं हो पाया है, जिस कारण वे मतदान नहीं कर सके.

इसे भी पढ़ें: छतरपुर और मेदिनीनगर में मतदान शुरू, महिला-पुरुष मतदाताओं में दिखा जोश

वार्ड 2 और 3 के मतदाता कर रहे मतदान

उक्त मतदान केंद्र पर वार्ड संख्या दो और तीन के मतदाता मतदान कर रहे हैं. यहां बूथ संख्या 355, 356, 357, 358, 359 और 361 बनाए गए हैं. सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के बीच मतदान शांतिपूर्ण तरीके से जारी है. प्रशासन की निगरानी में चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें: कोडरमा में मतदान शुरू, 36 अध्यक्ष और 266 पार्षद प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola