ePaper

छतरपुर और मेदिनीनगर में मतदान शुरू, महिला-पुरुष मतदाताओं में दिखा जोश

Updated at : 23 Feb 2026 8:44 AM (IST)
विज्ञापन
Municipal Election

मेदिनीनगर में वोट करने जातीं महिलाएं. फोटो: प्रभात खबर

Municipal Election: छतरपुर नगर पंचायत और मेदिनीनगर नगर निगम में निकाय चुनाव के तहत सुबह से मतदान जारी है. वार्ड 14 और वार्ड 33 के विभिन्न बूथों पर लंबी कतारें देखी गईं. महिला और पुरुष मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम के बीच शांतिपूर्ण मतदान जारी है. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

Municipal Election: छतरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 14 अंतर्गत लोहराही गांव स्थित बूथ संख्या 14 ए पर सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू कर दी गई. मतदान शुरू होते ही मतदाताओं की कतार लगनी शुरू हो गई. स्थानीय मतदाता अपने-अपने वार्ड के प्रतिनिधि चुनने के लिए उत्साह के साथ बूथों पर पहुंच रहे हैं.

मेदिनीनगर नगर निगम में दिखा उत्साह

इधर मेदिनीनगर नगर निगम के वार्ड संख्या 33 के विभिन्न बूथों पर भी मतदान शांतिपूर्ण तरीके से शुरू हो गया है. बूथ संख्या 33 एक पर सुबह से ही मतदाता कतारबद्ध नजर आए. मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लाइनें लोकतंत्र के प्रति जागरूकता को दर्शा रही हैं.

बूथों पर लंबी कतारें

वार्ड संख्या 33 के बूथ संख्या 2 और बूथ संख्या 4 पर भी मतदाताओं की अच्छी-खासी भीड़ देखी जा रही है. सुबह से ही महिलाएं, बुजुर्ग और युवा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए लाइन में खड़े हैं. कई स्थानों पर मतदान केंद्रों के बाहर लंबी कतारें देखी गईं, जिससे स्पष्ट है कि चुनाव को लेकर लोगों में विशेष उत्साह है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

मतदान को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. प्रत्येक बूथ पर पुलिस बल की तैनाती की गई है. अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का जायजा ले रहे हैं, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज 43,33,574 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग, बैलेट पेपर से होगा मतदान

बूथ एजेंटों की सक्रियता

विभिन्न प्रत्याशियों के बूथ एजेंट मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं को पर्ची देने का कार्य कर रहे हैं. मतदाता सूची के अनुसार पहचान सुनिश्चित कर उन्हें मतदान के लिए भेजा जा रहा है. कुल मिलाकर छतरपुर और मेदिनीनगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल के बीच उत्साहपूर्वक मतदान जारी है.

इसे भी पढ़ें: राजमहल मतदान शुरू होते ही महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह, 7 बजे ही कतार में हो गईं खड़ी

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola