राजमहल मतदान शुरू होते ही महिला मतदाताओं में दिखा उत्साह, 7 बजे ही कतार में हो गईं खड़ी

Updated:
विज्ञापन

राजमहल में वोटिंग के लिए कतार में खड़ी महिलाएं. सभी फोटो: प्रभात खबर.

Rajmahal Municipal Election: राजमहल नगर पंचायत में निकाय चुनाव के तहत सुबह सात बजे से मतदान जारी है. महिला मतदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और कई बूथों पर उनकी संख्या अधिक रही. अध्यक्ष पद के लिए चार और पार्षद पद के लिए 43 प्रत्याशी मैदान में हैं. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. पूरी खबर नीचे पढ़ें.

विज्ञापन

राजमहल से शत्रुधन हजारी की रिपोर्ट

Rajmahal Municipal Election: राजमहल नगर पंचायत क्षेत्र में सोमवार सुबह सात बजे से ही अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पदों के लिए मतदान शुरू हो गया. मतदान शुरू होते ही विभिन्न बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं. लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर लोगों में खासा उत्साह नजर आ रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

महिला मतदाताओं में दिखा विशेष उत्साह

कतार में खड़ी महिलाएं और सुरक्षा में तैतान पुलिसबल के जवान.

इस बार राजमहल में महिला मतदाताओं की सक्रिय भागीदारी चर्चा का विषय बनी हुई है. सुबह ठीक 7:00 बजे ही महिलाएं मतदान केंद्रों पर कतारबद्ध हो गईं. कई बूथों पर पुरुषों की तुलना में महिलाओं की संख्या अधिक देखी गई. यह दृश्य स्थानीय स्तर पर महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक जागरूकता और सहभागिता को दर्शाता है. महिलाओं ने घर के कामकाज से पहले मतदान को प्राथमिकता दी. कई महिला मतदाताओं ने कहा कि वे अपने शहर के विकास और बेहतर नेतृत्व के लिए मतदान कर रही हैं.

अध्यक्ष और पार्षद पद के लिए मुकाबला

मतदान करने के लिए कतार में खड़ी महिलाएं.

राजमहल नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए कुल चार उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं 43 प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के लिए अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. चुनावी मुकाबला कई वार्डों में दिलचस्प माना जा रहा है. वार्ड संख्या 5 से मो. मारूफ उर्फ गुड्डू निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं. उन्होंने मतदान करने के बाद क्षेत्रवासियों से अपील की कि लोकतंत्र के महापर्व में पहले मतदान करें, उसके बाद अन्य कार्यों में लगें.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

सुरक्षा में तैनात पुलिसबल के जवान

चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है. मतदान केंद्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और दंडाधिकारी तैनात किए गए हैं. निर्वाची पदाधिकारी छूटेश्वर प्रसाद दास, एसडीओ सदानंद महतो, थाना प्रभारी हसनैन अंसारी और सब इंस्पेक्टर विकास सेठ लगातार मतदान केंद्रों का भ्रमण कर रहे हैं. वे सुरक्षा व्यवस्था और मतदान प्रक्रिया की निगरानी कर रहे हैं, ताकि कहीं कोई व्यवधान उत्पन्न न हो.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में आज 43,33,574 वोटर करेंगे मताधिकार का प्रयोग, बैलेट पेपर से होगा मतदान

लोकतंत्र का महापर्व

राजमहल नगर क्षेत्र में शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच मतदान जारी है. मतदाताओं में जागरूकता और सहभागिता का स्तर इस बात का संकेत दे रहा है कि लोग अपने नगर के भविष्य को लेकर सजग हैं. प्रशासन की मुस्तैदी और मतदाताओं के उत्साह के बीच लोकतंत्र का यह पर्व पूरी गरिमा के साथ मनाया जा रहा है. मतदान समाप्ति के बाद मतपेटियों को सुरक्षित रखा जाएगा और निर्धारित तिथि पर मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे. फिलहाल राजमहल में लोकतंत्र का उत्सव पूरे जोश के साथ जारी है.

इसे भी पढ़ें: विधानसभा में बोले सीएम हेमंत सोरेन, झारखंड के डेवलपमेंट का मॉडल अपना रहे दूसरे राज्य

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola