ePaper

साहिबगंज में बनेगा एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब, टूरिस्ट सर्किट से जुड़ेंगे झारखंड के प्रमुख तीर्थ और पर्यटन स्थल

Updated at : 03 Mar 2025 7:32 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand budget heli shuttle service for tourist spots

झारखंड में शुरू होगी हेली शटल सेवा.

Jharkhand Budget: साहिबगंज में नया एयरपोर्ट बनेगा. यहां एयर कार्गो हब का भी निर्माण होगा. इसके बाद साहिबगंज झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों के साथ-साथ पर्यटन स्थलों से भी हेली शटल सेवा से जुड़ जायेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Budget: झारखंड के साहिबगंज में नया डोमेस्टिक एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब का निर्माण होगा. साथ ही झारखंड के टूरिस्ट सर्किट के लिए सरकार हेलीकॉप्टर शटल सेवा शुरू करेगी. इस पर विचार चल रहा है. इसके तहत झारखंड के प्रमुख तीर्थ स्थलों देवघर, बासुकिनाथ, पारसनाथ, रजरप्पा, इटखोरी के साथ-साथ पर्यटन स्थलों बेतला नेशनल पार्क, पतरातू घाटी के लिए साहिबगंज से हेलीकॉप्टर शटल सेवा की शुरुआत की जायेगी.

एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब के लिए भूमि अधिग्रहण करेगी सरकार

झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को अपने बजट भाषण में यह जानकारी दी. वित्त मंत्री ने कहा कि साहिबगंज में एयरपोर्ट और एयर कार्गो हब के निर्माण के लिए चिह्नित भूमि के अधिग्रहण के प्रस्ताव को सरकार मंजूरी दे चुकी है. सरकार टूरिस्ट सर्किट के लिए हेली शटल सेवा शुरू करने की योजना पर भी विचार कर रही है.

Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले

एयर एंबुलेंस की दरों में सरकार ने की 50 प्रतिशत की कटौती

उन्होंने कहा कि झारखंड के गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए सस्ती दर पर एयर एंबुलेंस सेवा का संचालन हो रहा है. इसकी शुरुआत 28 अप्रैल 2023 को की गयी थी. इस सेवा का लाभ सभी जरूरतमंद गरीबों को उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने इसकी दरों में 50 फीसदी की कटौती कर दी है. वित्त मंत्री ने नागर विमानन मद में 115 करोड़ 19 लाख 37 हजार रुपए का प्रावधान बजट में किया है.

झारखंड बजट की खबरें यहां पढ़ें

राधाकृष्ण किशोर ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में वर्ष 2025-26 के लिए अपना बजट पेश किया. इस बार का बजट 1,45,400 करोड़ रुपए का है, जो वर्ष 2024-25 के बजट से 13 फीसदी अधिक है. हेमंत सोरेन ने इस बजट को संतुलित बजट बताया है, तो बाबूलाल मरांडी ने इसे खोखला और घिसा-पिटा बजट करार दिया है.

इसे भी पढ़ें

Jharkhand Budget 2025 Reactions: हेमंत सोरेन ने कहा संतुलित बजट, बाबूलाल मरांडी बोले- खोखला और घिसा-पिटा

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363.35 करोड़ रुपए का प्रावधान

Jharkhand Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट, ये हैं प्रमुख घोषणाएं

झारखंड सरकार का आय-व्यय का ब्योरा : सेंट्रल टैक्स से मिलते हैं 32.35 प्रतिशत पैसे, कहां-कहां होता है खर्च, यहां देखें

Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान का दिखा असर, इस विभाग का 95 फीसदी बढ़ गया बजट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola