दुमका के काठीकुंड में नदी किनारे झाड़ी से मिला महिला का शव, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

नदी किनारे जांच के लिए डॉग स्क्वायड के साथ पहुंची पुलिस की टीम. फोटो : प्रभात खबर
Crime News: झारखंड की उपराजधानी दुमका के काठीकुंड में नदी किनारे झाड़ी में एक अर्द्धनग्न महिला का शव बरामद हुआ है. इसके बाद से गांव की महिलाओं में दहशत है.
Crime News: दुमका जिले के काठीकुंड प्रखंड अंतर्गत भवरपाथर गांव के सीमांत क्षेत्र पर नदी किनारे झाड़ी से सोमवार को एक महिला का शव मिला. महिला रविवार दोपहर से गायब थी. महिला का शव नग्न अवस्था में मिला है. आशंका जतायी जा रही है कि दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या की गयी है. महिला स्कूल में मजदूरी कर 4 बच्चों का भरण-पोषण करती थी. रविवार को नहाने के लिए नदी गयी थी. काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो बड़ी बेटी ने नदी के पास जाकर खोजबीन की. काफी आवाज लगाने के बाद ही उसकी मां नहीं मिली, तो वह मां के द्वारा धोकर बाल्टी में रखे गये कपड़े को लेकर घर लौट गयी. मजदूर पिता जब शाम को घर लौटा, तो बेटी ने रोते-रोते सारी बात बतायी. इसके बाद महिला के पति ने गांव वालों को सारी जानकारी दी.
रात के 11 बजे तक महिला को ढूंढ़ते रहे ग्रामीण
सभी ग्रामीण इकट्ठे होकर महिला को ढूंढ़ने निकले. रात 11 बजे तक भी उसके नहीं मिलने पर ग्रामीण लौट आये. नदी के आसपास और बगल के कुछ गांव तक उसकी खोजबीन की, लेकिन महिला का कुछ पता नहीं चल पाया. सुबह होते ही ग्रामीण दोबारा खोजबीन में जुट गये. इस क्रम में थाना क्षेत्र के ही फिटकोरिया-भवरपाथर गांव के मध्य नदी किनारे झाड़ियों के बीच नग्नावस्था में महिला के शव को ग्रामीणों ने देखा. इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गयी. इंस्पेक्टर अरविंद कुमार, प्रभारी थाना प्रभारी विवेक विल्सन ने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों और ग्रामीणों से पूरी जानकारी ली.
Prabhat Khabar Premium Story: झारखंड में परीक्षाओं में धांधली को लेकर केंद्र से भी सख्त कानून, फिर भी थमने का नाम नहीं ले रहे पेपर लीक के मामले
घटनास्थल से कुछ दूरी पर मिला हड़िया का पतीला
ग्रामीणों ने मौके पर पुलिस को बताया कि रात में खोजबीन के क्रम में एक पतीले में कुछ चावल मिले, जो हड़िया दारू खत्म होने के बाद बचते हैं. घटनास्थल से दूर पहाड़ के समीप यह पतीला मैदान में मिला था, जिन्हें ग्रामीणों ने रात में ही ग्राम प्रधान के घर पर सुरक्षित रख दिया था. घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए काठीकुंड पुलिस ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड की भी मदद ली.
झारखंड की ताजा खबरें यहां पढ़ें
ग्रामीणों ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग
फॉरेंसिक टीम में शामिल एसआइ रविशंकर, एएसआइ सीताराम विश्वकर्मा के साथ ही गोपीकांदर थाना प्रभारी सुमित कुमार भगत ने घटनास्थल व आसपास के इलाके से कुछ रुपए और अन्य सामग्रियां बरामद की. मामले के जल्द उद्भेदन की मांग को लेकर ग्रामीण शव नहीं ले जाने देने का मन बना बैठे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही कांड का उद्भेदन हो जायेगा. ग्रामीणों ने इस घटना में सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताते हुए मामले की उच्चस्तरीय जांच कर जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी मांग की है.

असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं गांव की महिलाएं
तीन लड़की और एक लड़के के सिर से मां का साया उठ जाने के बाद उनके पिता मनोज राय को यह चिंता सताने लगी है कि अब उनके बच्चों का लालन-पालन कैसे होगा. ग्रामीण महिलाओं ने कहा कि गांव-देहात की महिलाएं नहाने के लिए नदी नहीं जायेंगी, जलावन के लिए लकड़ी लाने वन नहीं जायेंगीं, तो कहां जायेंगीं. इस क्षेत्र के आसपास ऐसी यह दूसरी घटना है, जिससे सभी महिलाएं अब खुद को असुरक्षित महसूस कर रहीं हैं.
मामला हत्या का प्रतीत होता है. हत्या से पूर्व महिला के साथ कुछ गलत किये जाने का भी अंदेशा है, जिसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही की जा सकती है.
पीतांबर सिंह खेरवार, एसपी, दुमका
इसे भी पढ़ें
Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान योजना के लिए 13363.35 करोड़ रुपए का प्रावधान
Jharkhand Budget 2025: झारखंड के वित्त मंत्री ने पेश किया 145400 करोड़ का बजट, ये हैं प्रमुख घोषणाएं
Jharkhand Budget 2025: मंईयां सम्मान का दिखा असर, इस विभाग का 95 फीसदी बढ़ गया बजट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




