स्वच्छता ही स्वस्थ जीवन का आधार : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट–दो की ओर से शुक्रवार को परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह ने किया.

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा. महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना यूनिट–दो की ओर से शुक्रवार को परिसर व आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया गया. इसका नेतृत्व प्राचार्य सिकंदर प्रसाद सिंह ने किया. डॉ अनुराधा ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ जीवन का मूल आधार है. घर व आसपास का वातावरण साफ रखना आवश्यक है. उन्होंने व्यक्तिगत, सामाजिक, मानसिक व बौद्धिक स्वच्छता पर भी जोर दिया. प्राचार्य श्री सिंह ने छात्र-छात्राओं को स्वच्छता का संदेश परिवार व पड़ोस तक पहुंचाने तथा अपने-अपने टोला में अभियान चलाने की सलाह दी. मौके पर कई शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola