हरिहरपुर में प्रेम-प्रसंग में युवक की हत्या, गांव में तनाव, 4 थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची

युवक की हत्या के विरोध में प्रदर्शन करते लोग. मृतक युवक (लाल घेरे में).
Murder in Hariharpur: महिलाओं तथा ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले पा रही है. दोपहर दो बजे से पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है.
Table of Contents
Murder in Hariharpur: तोपचांची के हरिहरपुर थाना क्षेत्र के हरिहरपुर पांडेय टोला में नेहाल राय के बड़े पुत्र कपिल राय (32) की हत्या कर दी गयी. उसका शव उसी गांव के गंगा ठाकुर घर में पाया गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस और परिजन शव को उसके घर से नहीं ले पायी है, इसको लेकर गांव में तनाव बना हुआ है.
गंगा ठाकुर के घर में बिचाली से ढककर रखा है शव
बताया जाता है कि शव गंगा ठाकुर के घर में बिचाली से ढककर रखा गया है. उसके ऊपर से कुर्सी रख दी गयी है. कपिल शादीशुदा था. सूचना पर हरिहरपुर, तोपचांची, बाघमारा, कतरास थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची. मामले में मृतक के पिता ने गंगा ठाकुर व अन्य पर पुत्र की हत्या कर शव को गायब करने के ख्याल से घर में रख लेने का आरोप लगाया है.
महिलाओं और ग्रामीणों का विरोध, शव नहीं ले जा पा रही पुलिस
महिलाओं तथा ग्रामीणों के विरोध के कारण पुलिस शव को अपने कब्जे में नहीं ले पा रही है. दोपहर दो बजे से पुलिस आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है, लेकिन सफलता नहीं मिली है. लोगों का कहना है कि प्रेम प्रसंग में घटना को अंजाम दिया गया है.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
गुरुवार की रात से गायब था कपिल राय
कपिल राय अपने घर से गुरुवार की रात से गायब था. परिवार के लोग खोजबीन कर रहे थे. शुक्रवार की दोपहर कपिल की हत्या हो जाने की बात दबी जुबान से फैली, तो कपिल के परिजन गंगा ठाकुर के घर पहुंचे और जानकारी मांगी, तो ठाकुर के परिजन हंगामा करने लगे. उसके बाद मामले की पुलिस को सूचना दी गयी.
हरिहरपुर थाना प्रभारी राहुल कुमार झा, तोपचांची एसआइ कुबेर साह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय महिला तथा मृतक के परिजनों ने जमकर विरोध किया. मृतक के परिजन मौत के बदले मौत की मांग पर अड़े रहे. कपिल को पत्नी व छह माह का एक छोटा बच्चा है. इस संबंध में कपिल कुमार के पिता नेहाल राय ने गंगा ठाकुर व अन्य पर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने गंगा ठाकुर को हिरासत में ले लिया है.
मृतक के परिजन व ग्रामीण कर रहे पुलिस का विरोध
हरिहरपुर, तोपचांची, बाघमारा, कतरास थाने की पुलिस घटनास्थल पहुंची. दोपहर दो बजे से शव को कब्जे में लेने की कोशिश के दौरान महिलाओं तथा ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा. पुलिस मौके पर आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश कर रही है. सूचना पर जेएलकेएम केंद्रीय उपाध्यक्ष मोतीलाल महतो, घटवार घटवाल आदिवासी महासभा के प्रदेश सचिव महावीर सिंह, जिलाध्यक्ष गोपाल राय, पूर्व जिप सुभाष राय, सहदेव सिंह लगे हैं, लेकिन समाचार लिखे जाने तक कोई सफलता नहीं मिली है.
इसे भी पढ़ें
गोइलकेरा-टाटानगर एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटना का मॉकड्रिल, हूटर बजते ही मची अफरा-तफरी
बरमसिया साइडिंग फायरिंग मामले में ट्रांसपोर्टर कुणाल सिंह सहित 2 गिरफ्तार
झरिया उप-डाकघर का पुराना भवन ध्वस्त, इंटरनेट की लाइन खराब, काम ठप
गोड्डा लोकसभा के पूर्व सांसद सलाउद्दीन अंसारी का निधन, 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




