Breaking News : जीटी रोड तोपचांची में सड़क दुर्घटना में मां-मौसी व बेटे की मौत
Published by :NARAYAN CHANDRA MANDAL
Published at :09 Apr 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन

Breaking News : जीटी रोड तोपचांची में सड़क दुर्घटना में मां-मौसी व बेटे की मौत
विज्ञापन
Breaking News :
धनबाद के तोपचांची थाना अंतर्गत जीटी रोड तोपचांची चौक पर बुधवार शाम साढ़े पांच बजे के बाद हुई एक सड़क दुर्घटना में मां-मौसी व बेटी की मौत हो गयी है. तीनों एक ही बाइक पर सवार थे. मां-बेटा डुमरी के निमियाघाट प्रतापपुर के रहने वाले थे, जबकि मौसी हरिहरपुर थाना क्षेत्र के पावापुर की रहने वाली थी. बताया जाता है कि जिस युवक की मौत हुई उसकी शादी रविवार को होने वाली थी. इसलिए एक ही बाइक पर तीनों सवार होकर बाजार करने तोपचांची आये थे. गोमो की ओर घूमने के दौरान एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना के बाद लोगों ने सड़क जाम कर दिया है.विस्तृत खबर बाद में B
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




