Dhanbad News: नहाने के दौरान तालाब में डूबने से युवक की माैत
Published by :ASHOK KUMAR
Published at :10 Mar 2026 1:21 AM (IST)
विज्ञापन

शादी समारोह में भाग लेने पुरुलिया से अपनी ससुराल गरभूडीह आया था युवक
विज्ञापन
मुनीडीह ओपी क्षेत्र के गरभूडीह में अपनी ससुराल आये समीर कालिंदी (30 वर्ष) की मौत सोमवार को तालाब में नहाने के दौरान डूबने से हो गयी. वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिला से अपनी ससुराल गरभूडीह में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने रविवार की शाम को आया था. सोमवार को नहाने के दौरान उसे मिर्गी का दौरा पड़ गया, जिससे वह पानी में डूब गया. स्थानीय लोगों को जब इसकी जानकारी मिली तो उसे तालाब से बाहर निकाला गया. हालांकि तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










