धनबाद लोकसभा सीट पर विधायक और विधायक पत्नी के बीच मुकाबला, सुनयना किन्नर समेत 25 प्रत्याशी मैदान में

ढुलू और अनुपमा के बीच ताल ठोंक रहीं सुनयना किन्नर.
धनबाद लोकसभा सीट पर 25 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. इसमें एक विधायक हैं, तो एक विधायक की पत्नी. धनबाद झारखंड की एकमात्र सीट है, जहां से किन्नर भी भाग्य आजमा रही है.
Table of Contents
झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट पर इस बार विधायक और विधायक पत्नी के बीच मुकाबला है. चुनाव के मैदान में सुनयना किन्नर भी ताल ठोंक रहीं हैं. झारखंड में धनबाद एकमात्र लोकसभा सीट है, जहां सभी 3 लिंग (पुरुष महिला और थर्ड जेंडर) के उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं.
धनबाद लोकसभा का पहली बार चुनाव लड़ रहे ढुलू महतो
धनबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक ढुलू महतो पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि उनके मुकाबले कांग्रेस पार्टी के विधायक अनूप सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह को I.N.D.I.A. ने संयुक्त प्रत्याशी बनाया है. इन दोनों प्रमुख उम्मीदवारों के अलावा 23 प्रत्याशी और मैदान में हैं. इनमें से 20 धनबाद जिले के रहने वाले हैं, तो 5 बोकारो जिले के. 3 महिला उम्मीदवार भी भाग्य आजमा रहीं हैं.
कांग्रेस विधायक की पत्नी अनुपमा सिंह हैं I.N.D.I.A. की प्रत्याशी
महिला उम्मीदवारों की बात करें, तो अनुपमा सिंह को कांग्रेस पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है. अनिंदिता दास और लक्ष्मी सिंह निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं. दोनों धनबाद जिले की रहने वाली हैं. इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी ने मोहन सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है. अखिल भारतीय परिवार पार्टी के टिकट पर अकबर अली भाग्य आजमा रहे हैं, तो समता पार्टी के टिकट पर कृष्ण चंद्र सिंह राज चुनाव लड़ रहे हैं.
ये लोग भी धनबाद लोकसभा सीट पर आजमा रहे हैं भाग्य
पीपुल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) ने दीपक कुमार दास को धनबाद से अपना प्रत्याशी बनाया है. आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के टिकट पर परवेज नैयर चुनाव के मैदान में ताल ठोंक रहे हैं, तो सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) ने राजीव तिवारी को उतारा है. लोकहित अधिकार पार्टी के टिकट पर रेजाउल हक चुनाव लड़ रहे हैं, तो अखिल भारत हिंदू महासभा ने संजय कुमार गिरी को टिकट दिया है.
धनबाद से लोकसभा का चुनाव लड़ने वाले ये हैं निर्दलीय प्रत्याशी
अनिंदिता दास, मो इकलाख अंसारी, उमेश पासवान, कामेश्वर प्रसाद वर्मा, जगदीश रवानी, जनक साह गोंड, मो जहिरुद्दीन खान, तुलसी महतो, त्रिदेव कुमार महतो, निताई दत्ता, प्रेम प्रकाश पासवान, मोहम्मद ताफाजुल हुसैन, मोहम्मद फैसल खान, लक्ष्मी देवी और सुनयना किन्नर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहीं हैं. धनबाद लोकसभा सीट पर 25 मई को मतदान होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




