Lok Sabha Elections: झारखंड की इस लोकसभा सीट पर नहीं है राष्ट्रीय पार्टी का कोई उम्मीदवार, जानें कौन 16 लोग लड़ रहे चुनाव

गिरिडीह लोकसभा सीट पर आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी और झामुमो के मथुरा महतो हैं आमने-सामने.
Lok Sabha Elections: लोकसभा चुनाव में झारखंड की एक सीट पर किसी राष्ट्रीय पार्टी का उम्मीदवार नहीं लड़ रहा है. यहां 16 प्रत्याशी हैं. जानें कौन-किस पार्टी का है.
Table of Contents
Lok Sabha Elections: झारखंड लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुका है. जब देश मेंचौथे चरण का चुनाव था, तब झारखंड में पहले चरण का मतदान हुआ. अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित 3 सीटों (सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा) के साथ-साथ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित पलामू लोकसभा सीट के लिए मतदान हो चुका है.
Lok Sabha Elections: पांचवें चरण में 3 सीट पर 20 मई को वोट
पांचवें चरण (झारखंड में दूसरे चरण) में चतरा, कोडरमा और हजारीबाग में 20 मई को वोटिंग होगी. इसके बाद 25 को गिरिडीह, धनबाद, रांची और जमशेदपुर में वोटिंग होगी. इन चार लोकसभा सीटों में से एक ऐसी सीट है, जहां 16 उम्मीदवार भाग्य आजमा रहे हैं. आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इस लोकसभा सीट पर एक कोई राष्ट्रीय पार्टी का उम्मीदवार नहीं है.
गिरिडीह लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय दल का उम्मीदवार नहीं
जी हां, झारखंड की गिरिडीह लोकसभा सीट पर राष्ट्रीय दल का कोई उम्मीदवार चुनाव नहीं लड़ रहा है. एनडीए और I.N.D.I.A. दोनों गठबंधन ने अपने-अपने उम्मीदवार दिए हैं, लेकिन दोनों ही गठबंधन ने क्षेत्रीय दल के उम्मीवार उतारे हैं. भाजपा-आजसू के गठबंधन एनडीए ने आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी को मैदान में उतारा है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल और वामदलों के गठबंधन I.N.D.I.A. ने झामुमो के मथुरा महतो को अपना प्रत्याशी बनाया है. दोनों ही राष्ट्रीय दल नहीं हैं.
गिरिडीह लोकसभा सीट से भाग्य आजमा रहे 7 निर्दलीय उम्मीदवार
गिरिडीह लोकसभा सीट पर बहुजन समाज पार्टी, बहुजन मुक्ति पार्टी, लोकहित अधिकार पार्टी, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), राइट टू रिकॉल पार्टी और सर्व समाज पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवार दिए हैं. इनके अलावा 7 निर्दलीय उम्मीदवार भी गिरिडीह से भाग्य आजमा रहे हैं.
गिरिडीह के 16 उम्मीदवारों में 3 महिला, सभी लड़ रहीं निर्दलीय
गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में भाग्य आजमा रहे कुल 16 उम्मीदवारों में 3 महिला उम्मीदवार भी हैं. सभी महिला उम्मीदवार निर्दलीय चुनाव लड़ रहीं हैं. इनमें से 2 बोकारो की और एक गिरिडीह जिले की रहने वाली हैं. गिरिडीह के रहने वाले कुल 3 उम्मीदवार मैदान में हैं. सबसे ज्यादा 7 प्रत्याशी धनबाद जिले के हैं. बोकारो जिले के 5 और रामगढ़ जिले से एक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
रामगढ़ के चंद्रप्रकाश चौधरी और धनबाद के मथुरा महतो मैदान में
दो प्रमुख उम्मीदवार चंद्रप्रकाश चौधरी और मथुरा महतो क्रमश: रामगढ़ और धनबाद के रहने वाले हैं. बसपा के कमल प्रसाद बोकारो जिला के रहने वाले हैं. धनबाद जिले से झामुमो नेता मथुरा महतो के अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी के मो ऐनुल अंसारी, भारतीय लोकमत राष्ट्रवादी पार्टी के पप्पू कुमार निषाद, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक) के रमोद राम, राइट टू रिकॉल पार्टी के शिवजी प्रसाद चुनाव लड़ रहे हैं. इनके अलावा जयराम कुमार महतो और द्वारका प्रसाद लाला निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं. ये दोनों भी धनबाद के निवासी हैं.
बोकारो जिला में रहने वाले ये लोग गिरिडीह में लड़ रहे चुनाव
बसपा के कमल प्रसाद बोकारो जिले के रहने वाले हैं. उनके अलावा लोकहित अधिकार पार्टी के ज्ञानेश्वर प्रसाद, सर्व समाज पार्टी के सुभाष कुमार ठाकुर, निर्दलीय उम्मीदवार उषा सिंह और निर्दलीय उम्मीदवार द्वारका प्रसाद लाला भी बोकारो जिले के रहने वाले हैं, जो गिरिडीह लोकसभा सीट पर भाग्य आजमा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें
झारखंड : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 54 उम्मीदवार मैदान में, 18 पर आपराधिक मामले
Lok Sabha Chunav: झारखंड में सबसे पहले कहां होगा 2024 का लोकसभा चुनाव, यहां जानें डिटेल
Lok Sabha Chunav: झारखंड में I.N.D.I.A. गठबंधन की कैसी है तस्वीर
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




