चाकूबाजी में घायल बगोदर के मजदूर की रांची में मौत, गांव में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

घटना की सूचना पर दामा गांव पहुंचे बगोदर विधायक नागेंद्र महतो व अन्य | Prabhat Khabar Network

बगोदर थाना क्षेत्र के दामा निवासी उपेंद्र मिश्रा की रांची में चाकूबाजी के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया है. बगोदर विधायक ने पीड़ित परिवार से मिलकर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया.

विज्ञापन

बगोदर थाना क्षेत्र के औरा पंचायत अंतर्गत दामा निवासी उपेंद्र मिश्रा (30) की चाकूबाजी में घायल होने के बाद रांची में इलाज के दौरान बुधवार देर रात मौत हो गयी. घटना दो दिन पूर्व की बतायी जा रही है. उपेंद्र रांची की एक फैक्ट्री में मजदूरी करता था. गुरुवार को शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम पसरा रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर किया था घायल

जानकारी के अनुसार उपेंद्र पर अज्ञात युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था. हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी मिलने के बाद उसे इलाज के लिए रांची ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.

घटना की पूरी परिस्थितियों और हमले के कारणों की जानकारी अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान में जुटी है.

विधायक ने परिजनों से की मुलाकात

उपेंद्र का शव गुरुवार को दामा गांव पहुंचने की सूचना मिलते ही बगोदर विधायक सह सचेतक नागेंद्र महतो उसके आवास पहुंचे. उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख जताया और उन्हें ढांढस बंधाया.

विधायक ने रांची कोतवाली थाना की पुलिस से फोन पर बात कर चाकूबाजी की घटना में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ अविलंब कड़ी कार्रवाई करने की मांग की. उन्होंने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग और मदद का भरोसा भी दिलाया.

परिवार में पत्नी, बेटी और माता-पिता

उपेंद्र मिश्रा अपने पीछे पत्नी, एक बेटी, माता-पिता समेत परिवार के अन्य सदस्यों को छोड़ गया है. उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है. ग्रामीणों ने घटना में शामिल आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola