जुआ अड्डा लगाने से मना करने पर युवक से मारपीट, थाने में शिकायत

Updated:
विज्ञापन

आवेदन के साथ पीड़ित | Prabhat Khabar Network

गांडेय प्रखंड के कुसुंभा गांव में जुआ अड्डा लगाने से मना करने पर एक युवक से मारपीट का मामला सामने आया है. आरोपी ने युवक के सिर पर कड़े से वार कर घायल कर दिया. पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

गांडेय प्रखंड के कुसुंभा गांव में जुआ अड्डा लगाने से मना करने पर मारपीट का मामला सामने आया है. घटना को लेकर कुसुंभा निवासी उमेश तुरी ने गांडेय थाना में आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जंगल में जुआ अड्डा लगाने का आरोप

पीड़ित के अनुसार कुसुंभा गांव के समीप जंगल में, जहां ग्रामीण महिलाएं शौच के लिए जाती हैं, वहां गांव के दीया तुरी और प्रवीण तुरी द्वारा कथित रूप से जुआ का अड्डा लगाया गया था. इसकी जानकारी मिलने पर उमेश तुरी दोनों को जुआ खेलने से मना करने के लिए वहां पहुंचा.

विरोध करने पर गाली-गलौज और मारपीट

उमेश तुरी का आरोप है कि जुआ खेलने से मना करने पर दीया तुरी और प्रवीण तुरी ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी. इसके बाद दोनों ने उसके साथ मारपीट की. आरोप है कि इसी दौरान दीया तुरी ने हाथ में पहने कड़े से उमेश के सिर पर वार कर दिया, जिससे वह घायल हो गया.

पुलिस से कार्रवाई की मांग

घटना के बाद उमेश तुरी ने गांडेय थाना में लिखित आवेदन देकर दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola