इलाज के दौरान घायल विवाहिता ने तोड़ा दम, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद के जोड़ापोखर में बर्तन धोने गई विवाहिता की इलाज के दौरान रिम्स में मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

विज्ञापन

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र में घायल विवाहिता की इलाज के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है. मृतका की पहचान वंदना देवी के रूप में हुई है. मौके पर पहुंची जोड़ापोखर पुलिस ने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

वंदना बर्तन धोने गयी थी घर के पीछे

जानकारी के अनुसार रविवार की देर रात वंदना देवी अपने घर के पीछे बर्तन धोने गयी थी. इसी दौरान वह अचानक गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गयी थी. परिजन उसे तत्काल धनबाद के एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के लिए ले गये. वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया.

बताया जाता है कि रिम्स में इलाज के दौरान वंदना देवी ने दम तोड़ दिया. मौत की सूचना मिलते ही मृतका के पिता लालो यादव भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली. घटना के बाद परिजनों में शोक का माहौल है. इधर, पुलिस पूरे मामले को विभिन्न पहलुओं से जांच रही है.

पिता ने थाने में नहीं की शिकायत

जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतका के पिता ने अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं दी है. शिकायत मिलने पर पुलिस नियमानुसार आगे की कार्रवाई करेगी. उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और सभी तथ्यों को ध्यान में रखकर आगे की कार्रवाई की जायेगी.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola