500 से अधिक वाहन मालिकों को नोटिस, फिटनेस सर्टिफिकेट और रोड टैक्स जमा करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

यह फोटो एआई से बनाई गई है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

धनबाद परिवहन विभाग ने फिटनेस और रोड टैक्स न भरने वाले 500 से अधिक वाहनों को नोटिस भेजा है। वाहन मालिकों को जल्द दस्तावेज अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

जिला परिवहन कार्यालय ने 500 से अधिक वाहन मालिकों को फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने और बकाया रोड टैक्स जमा करने का निर्देश दिया है, जिनके दस्तावेज की वैधता समाप्त हो चुकी है. मोटर यान निरीक्षक कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, ये वाहन परिवहन विभाग के पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे हैं.

विज्ञापन

वैधता समाप्ति के बाद भी चल रहे वाहन

सूची में धनबाद में निबंधित वाहनों के साथ दूसरे राज्यों के पंजीकरण वाले वाहन भी शामिल हैं. विभाग के अनुसार, फिटनेस सर्टिफिकेट और रोड टैक्स की वैधता समाप्त होने के बावजूद वाहनों का असुरक्षित अथवा अवैध रूप से परिचालन किया जा रहा है. इससे राज्य को राजस्व की क्षति हो रही है.

बकाया रोड टैक्स जमा करने का निर्देश

मोटर यान निरीक्षक ने सूची में शामिल वाहन मालिकों से फिटनेस सर्टिफिकेट बनवाने की बात कही है. साथ ही राज्य के बकाया रोडटैक्स का भुगतान करने को कहा गया है. विभाग की सूची में झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में निबंधित वाहन भी शामिल हैं.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola