SNMMCH सुपर स्पेशियलिटी में एनेस्थीसिया विभाग शुरू करने की कवायद तेज, ऑक्सीजन पाइपलाइन और मशीन इंस्टॉलेशन का काम शुरू
एसएनएमएमसीएच के पास बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की फाइल फोटो
धनबाद के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग शुरू करने की तैयारी तेज। डॉ. पीयूष सेंगर को मिली जिम्मेदारी, जल्द शुरू होंगी जटिल सर्जिकल सेवाएं।
एसएनएमएमसीएच के पास बने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में एनेस्थीसिया विभाग को शुरू करने की कवायद तेज हो गयी है. अस्पताल प्रबंधन ने विभाग से जुड़ी आवश्यक तकनीकी औपचारिकताओं की जिम्मेदारी एनेस्थीसिया विभाग के एचओडी डॉ पीयूष सेंगर को सौंपी है. इस बाबत अधीक्षक डॉ डीके गिंदौरिया ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है.
डॉ सेंगर ने शुरू कर दी मॉनिटरिंग
डॉ पीयूष सेंगर ने सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के एनेस्थीसिया विभाग और ओटी में कार्यों की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है. इसमें मुख्य रूप से आधुनिक मशीनों के इंस्टॉलेशन और ऑक्सीजन पाइपलाइन सिस्टम को दुरुस्त करने एवं स्थापित किया जाना है.
अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाओं के अनुरूप ओटी को तैयार करने पर विशेष बल है. ओटी को हाइटेक बनाने के तहत एनेस्थीसिया मशीन, मॉनिटरिंग सिस्टम और गैस सप्लाई से जुड़ी तकनीक को व्यवस्थित किया जा रहा है.
एनेस्थीसिया विभाग की अहम भूमिका
किसी भी सर्जरी में एनेस्थीसिया विभाग की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है. मरीज को सुरक्षित तरीके से बेहोश करने, सर्जरी के दौरान उसकी स्थिति पर नजर रखने और बाद में उसे सुरक्षित अवस्था में लाने आदि सभी जिम्मेदारियां इसी विभाग की हैं. ऐसे में पूर्णत: सक्षम-सुसज्जित विभाग अस्पताल की कार्यक्षमता को कई गुना बढ़ा देगा.
जल्द शुरू होंगी सर्जिकल सेवाएं
अस्पताल प्रबंधन का लक्ष्य है कि सभी आवश्यक तैयारियां अविलंब पूरी कर सुपर स्पेशियलिटी में सर्जिकल सेवाएं शुरू की जाएं. एनेस्थीसिया विभाग के सक्रिय होने पर विभिन्न प्रकार की बड़ी और जटिल सर्जरी यहां संभव हो पाएंगी. इससे मरीजों को बाहर रेफर करने की आवश्यकता कम होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए









