रवींद्र जयंती पर शहर में होंगे कई कार्यक्रम
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

दुर्गा मंदिर मैदान में रवींद्र गीत, जगजीवन नगर में सांस्कृतिक कार्यक्रम
विज्ञापन
धनबाद.
कविगुरु रवींद्र नाथ टैगोर की जयंती आठ मई को है. उनकी जयंती को लेकर विभिन्न संस्थाओं की ओर से तैयारी की जा रही है. दुर्गा मंदिर रीलिजियस एंड चैरेटेबल ट्रस्ट द्वारा दुर्गा मंदिर मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. ट्रस्ट के अध्यक्ष कंसारी मंडल ने बताया कि उस दिन सुबह साढ़े सात बजे दुर्गा मंदिर मैदान में कवि गुरु की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जायेगा. उसके बाद रवींद्र संगीत व गीत का कार्यक्रम होगा. वहीं बंगाली कल्याण समिति की ओर से जगजीवन नगर में शाम साढ़े सात बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. इस दौरान रवींद्र संगीत, नृत्य व लघु नाटिका का मंचन होगा. वहीं बंगाली वेलफेयर सोसायटी की ओर से 11 मई को कवि गुरु की जयंती मनायी जायेगी. इस दिन डीजीएमएस क्लब में शाम सात बजे रवींद्र संगीत, नृत्य, नाटिका प्रस्तुत की जायेगी. वहीं भावना आर्ट स्कूल मनईटांड़ द्वारा 19 मई को सीट एंड ड्रा व डांस कंपीटीशन आयोजित किया जायेगा. स्कूल के निदेशक श्यामल सेन ने बताया कि सेन किड्स स्कूल मनईटांड़ में शाम को कार्यक्रम किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










