शोषित व पीड़ितों की आवाज थे मणींद्रनाथ : सांसद

Published at :18 Aug 2024 1:21 AM (IST)
विज्ञापन
शोषित व पीड़ितों की आवाज थे मणींद्रनाथ : सांसद

मेमको मोड़ में स्व मणींद्रनाथ मंडल की 75 वीं जयंती मनायी गयी

विज्ञापन

मनींद्र नाथ मंडल फाउंडेशन धनबाद की ओर से शनिवार को मेमको मोड़ में स्व मणींद्रनाथ मंडल की 75 वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर मेमको मोड़ में स्थापित स्व मणींद्रनाथ मंडल की प्रतिमा पर सांसद ढुलू महतो समेत विभिन्न दलों के नेताओं माल्यार्पण कर उन्हें याद किया. सभा को संबोधित करते हुए सांसद श्री महतो ने कहा कि स्व मणींद्रनाथ मंडल ने जिस झारखंड राज्य का सपना देखा था, वह आजतक पूरा नहीं हुआ. झामुमो नीत गठबंधन सरकार ने स्व मणींद्रनाथ मंडल के परिवार को अभी तक सम्मान नहीं दिया. मणींद्रनाथ शोषित व पीड़ितों की आवाज थे. वह आजीवन माफिया के खिलाफ लड़ते रहे. मैंने विधानसभा में स्व मणींद्रनाथ मंडल की तस्वीर लगाने की मांग की थी, जिसे आज तक पूरा नहीं किया गया. धनबाद के विकास के लिए लगातार प्रयासरत हूं. राजनीति करने वालो जेबीकेएसएस सुप्रीमो जयराम महतो ने कहा कि मणींद्रनाथ मंडल ने झारखंड अलग राज्य की लड़ाई लड़ी थी. उनकी सोच का झारखंड बनाने के लिए सभी को आगे आना होगा. भाजपा नेत्री तारा देवी ने कहा कि स्व मणींद्रनाथ मंडल गरीबों की आवाज थे. मौके पर मंडल समाज के केंद्रीय अध्यक्ष कंसारी मंडल, स्व मणींद्रनाथ मंडल की धर्मपत्नी रेखा मंडल, जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, ह्यूमैनिटी संस्था के अध्यक्ष गौतम कुमार मंडल, मुखिया विजय मंडल, जेएमएम प्रवक्ता नीलम मिश्रा, हिमांशु मंडल, अमितेश सहाय, आशीष मंडल, शैलेन मंडल, महिला जिला अध्यक्ष रीना मंडल, बेबी मंडल, पूर्व विधायक अरूप चटर्जी, भाजपा नेता धर्मजीत सिंह, मयूर शेखर झा, मासस नेता बबलू महतो, रामू मंडल, पैगाम अंसारी, अशोक मंडल, अब्दुल मन्नान, संतोष मंडल, मनीष साव, संतोष मंडल, रूपेश मंडल, उत्पल मंडल, प्रकाश मंडल, राजेश मंडल, उषा महतो अब्दुल मन्नान, ददन मंडल, हीरेन मंडल, जगत महतो, इंद्रजीत मंडल, दिनेश मंडल, आशुतोष मंडल, दीपक मंडल, रविकांत, एकलाख अंसारी, रिजवान अंसारी, अमित रवानी आदि मौजूद थे. मंच संचालन सुशील मंडल ने किया.

जमुआटांड में मनी जयंती :

मणींद्रनाथ मंडल चौक जमुआटांड़ में स्व मंडल की 75वीं जयंती मनायी गयी. मौके पर झामुमो नेता राजेन्द्र प्रसाद राजा, शिव प्रसाद महतो, बाघमारा प्रखंड झामुमो किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रफुल्ल मंडल, शिबू मांझी, रामप्रसाद सिंह एवं अन्य नेताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola