ePaper

PHOTOS: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं ने धनबाद स्टेशन पर ट्रेन पर किया कब्जा, पटरी पर गिरे 2 यात्री

Updated at : 17 Feb 2025 11:05 PM (IST)
विज्ञापन
train news dhanbad mahakumbh 2025 news

धनबाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ने के लिए आतुर भीड़. फोटो : प्रभात खबर

Mahakumbh Train News: प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में जाने के लिए धनबाद स्टेशन पहुंचे श्रद्धालुओं ने यार्ड में जाने के लिए खड़ी ट्रेन पर कब्जा कर लिया. 2 यात्री रेलवे ट्रैक पर गिर गये.

विज्ञापन

Mahakumbh Train News: धनबाद रेलवे स्टेशन पर सोमवार को कुंभ जाने के लिए यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. रैक के अभाव में रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेन चलाने में असमर्थता जता दी. भीड़ ने लूप लाइन पर खड़ी डाउन गंगा-सतलज ट्रेन के खाली रैक पर कब्जा कर लिया. बार-बार घोषणा के बावजूद कोई भी यात्री ट्रेन से नहीं उतर रहा. अप गंगा-सतलज एक्सप्रेस ट्रेन की रैक लगते ही चढ़ने के लिए यात्रियों में आपाधापी मच गयी. अनियंत्रित होती भीड़ को संभालने के लिए जैप-5 के जवानों को स्टेशन पर तैनात कर दिया गया है. खुद रेल एसपी अजीत कुमार स्टेशन परिसर में कैंप कर रहे हैं. रेलवे की तरफ से दूसरी जगह से रैक मंगवाने की तैयारी चल रही है. इस बीच 2 यात्री रेल पटरी पर गिर गये. दोनों यात्री बाल-बाल बचे.

हावड़ा-प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन गयी खाली

सोमवार को शाम से ही धनबाद स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी थी. इससे पहले शाम में हावड़ा-प्रयागराज कुंभ स्पेशल ट्रेन धनबाद स्टेशन गुजरी. यात्रियों को इसकी जानकारी नहीं होने की वजह से लोग उस ट्रेन में नहीं चढ़े. भीड़ बढ़ने से रोकने के लिए यात्रियों को बिना टिकट के प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा. प्रवेश द्वार पर जैप जवानों की तैनाती की गयी है.

धनबाद स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में चढ़ती भीड़. फोटो : प्रभात खबर

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पटरी पर चलकर गंगा-सतलज के खाली डिब्बे में चढ़ गये श्रद्धालु

रात में प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 के बीच लूप लाइन पर खड़ी डाउन गंगा-सतलज एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के लिए लोग पटरी पर चलकर चले गये. यात्री ट्रेन में घुस गये. बार-बार आग्रह करने के बावजूद ट्रेन को देर रात तक खाली नहीं किया. पुलिस सभी को मनाने में लगी है. रेलवे प्रशासन से विशेष ट्रेन चलाने का आग्रह किया गया है. मुगलसराय रेल मंडल से रैक मंगाने की तैयारी चल रही है.

ट्रेन में चढ़ने के लिए परेशान लोगों को रोकते और ट्रेन में चढ़ चुके श्रद्धालुओं को मनाने में लगे पुलिस के अधिकारी और जवान. फोटो : प्रभात खबर

इसे भी पढ़ें

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ से बढ़ी झारखंड पुलिस की टेंशन, डीजीपी को बुलानी पड़ी बैठक

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस, ट्रफ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन : झारखंड में बदलेगा मौसम, 2 दिन तक वज्रपात का अलर्ट

9 साल के क्षितिज की बेरहमी से हत्या, आंखें निकाली, पेट में चाकू से किये अनगिनत वार, झाड़ी में मिला शव

राष्ट्रपति भवन के उद्यान में मधुबनी पेंटिंग की प्रदर्शनी लगायेंगी कतरास की अर्चना झा और रूही दास

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola