जिसके हाथ में कमल, वहीं हैं भाजपा के प्रत्याशी : अमर बाउरी

Updated at : 07 May 2024 1:20 AM (IST)
विज्ञापन
जिसके हाथ में कमल, वहीं हैं भाजपा के प्रत्याशी : अमर बाउरी

ढुलू महतो के पक्ष में अमर बाउरी ने की सभा

विज्ञापन

फोटो-06-झरिया-45-( संबोधित करते अमर बाउरी व अन्य लोग)झरिया. झरिया अग्रवाल धर्मशाला में सोमवार को शक्ति केंद्र कार्यकर्ता सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राज्य के नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता पीएम मोदी की गारंटी को लेकर जनता के बीच जाएं. जिसके हाथों में कमल का निशान है, वहीं हैं भाजपा के प्रत्याशी है. आने वाले विधानसभा चुनाव में झरिया में भी कमल खिलेगा. उन्होंने जीत दिलाने का आह्वान किया.मौके पर रागिनी सिंह ने कहा कि मोदी जी ने सैंकड़ों विकास कार्य किए हैं. उन्हें जन जन तक पहुंचाना है. मौके पर प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, जिलाध्यक्ष श्रवण राय, लोकसभा चुनाव प्रभारी सुरेश साव, सतेंद्र कुमार, राजकुमार अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, उमेश यादव, राजकिशोर जैना, अरुण साव, संतोष शर्मा, अभिषेक पांडेय, सुजीत सिंह, राजाराम पासवान आदि थे.

निरसा.

भाजपा विधायक दल के नेता व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी सोमवार को निरसा के पांड्रा मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक की. विधायक अपर्णा सेनगुप्ता की उपस्थिति उन्होंने कैडरों मे जोश भरा. घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियां को बताने की अपील की. कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पूरा देश तेजी से आगे बढ़ रहा है. इस दौरान लोकसभा संयोजक सत्येंद्र कुमार, पार्टी नेता प्रशांत बनर्जी, पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह, डबलू बाउरी, जयप्रकाश सिंह, जिप सदस्य संजय सिंह पिंटू, संजय सिंह, अंबिका ख्वास, जिला मंत्री दीपा दास, संजय महतो, शिवकुमार दारुका आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola