Dhanbad News: आर्मी जवान के बंद घर में लाखों की चोरी
Author Ashok kumar
Updated:
विज्ञापन

धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर निवासी आर्मी जवान संजीव कुमार सिंह के घर बीती रात चोरी हो गयी. सुबह जब पड़ोसियों की नजर पड़ी तो गृहस्वामी को फोन कर घटना की जानकारी दी.
विज्ञापन
धनबाद.
धनसार थाना क्षेत्र अंतर्गत महावीर नगर निवासी आर्मी जवान संजीव कुमार सिंह के घर बीती रात चोरी हो गयी. सुबह जब पड़ोसियों की नजर पड़ी तो गृहस्वामी को फोन कर घटना की जानकारी दी गयी. इसके बाद संजीव कुमार ने तुरंत धनसार थाना प्रभारी व वरीय अधिकारियों को फोन कर घटना की सूचना दी. इस पर धनसार पुलिस रेस हुई और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने जांच के लिए सीआइएसएफ के डॉग स्क्वायड को भी बुलाया. जांच के दौरान बार-बार स्निफर डॉग थोड़ी दूर जाने के बाद एक व्यक्ति के घर के पास रूक जा रहा था. इसके बाद पुलिस ने शक के आधार पर एक युवक को उठाया. उसे थाना लाकर पूछताछ की जा रही है.घर बंद कर गये हैं बाहर
संजीव कुमार सिंह घर पर ताला लगाकर अपने परिवार के साथ बाहर गये हुए हैं. इस दौरान चोरों ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया. सभी कमराें में रखे अलमारी, अटैची, दीवान, बक्सा का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर, नकदी व अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गये है. आसपास के लोगों की नजर घर में लगे टूटे ताले पर पड़ी तो चोरी का पता चला. लोगों ने बताया कि घर से लाखों की संपत्ति की चोरी हुई है. पीड़ित परिवार के लौटने पर ही चोरी गयी संपत्ति की सही जानकारी मिल सकेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By आशीष कुमार
आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










