Dhanbad News: साइबर अपराध में केरल पुलिस का लोयाबाद में छापा

Updated at : 10 Mar 2025 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: साइबर अपराध में केरल पुलिस का लोयाबाद में छापा

Dhanbad News: साइबर अपराध में केरल पुलिस का लोयाबाद में छापा

विज्ञापन

Dhanbad News: साइबर अपराध के एक मामले में केरल पुलिस सोमवार को लोयाबाद पहुंची. केरल के मेलप्रंबा साइबर क्राइम थाने की पुलिस लोयाबाद मोड़ पर अजय रवानी को गिरफ्तार करने के लिए उसके आवास पर छापेमारी की. घर में कोई नहीं मिला. पुलिस को उसका घर बंद मिला. मेलप्रंबा थाना के सहायक अवर निरीक्षक अजीत कुमार ने बताया कि उड़ाये गये पैसे का उसके बैंक खाते से एक लाख रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है. थाने में उसके खिलाफ 19 सितंबर 2023 में मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने बताया कि वह पिछले एक साल से अपने परिजनों के साथ कहीं दूसरी जगह चला गया है. वर्तमान में वह कहां रहा है, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola