ePaper

Dhanbad News: तीन साल में भी चालू नहीं हो सका नगर निगम का फूड बॉक्स

Updated at : 30 Dec 2025 2:11 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: तीन साल में भी चालू नहीं हो सका नगर निगम का फूड बॉक्स

चौपाटी की तर्ज पर बनना था स्ट्रीट फूड हब, अब भी इंतजार में स्ट्रीट वेंडर

विज्ञापन

शहरवासियों को एक व्यवस्थित और आधुनिक स्ट्रीट फूड हब देने का नगर निगम का सपना तीन साल बाद भी अधूरा है. जूही चौपाटी की तर्ज पर तैयार किया जा रहा नगर निगम का फूड बॉक्स अब तक चालू नहीं हो सका है. एक करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला यह फूड बॉक्स ना तो पूरी तरह तैयार है और ना ही यहां बुनियादी सुविधाएं मुहैया करायी गयी हैं. नगर निगम की योजना शहर के अव्यवस्थित स्ट्रीट फूड व्यवसाय को एक जगह समेटकर लोगों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वादिष्ट भोजन का बेहतर विकल्प देने की थी. इसके तहत फूड बॉक्स में कुल 30 स्ट्रीट वेंडरों को जगह दी जानी थी, लेकिन अब तक केवल 19 वेंडरों का ही चयन हो पाया है.

पानी का नहीं हुआ है कनेक्शन

फूड कोर्ट में अब तक पानी का कनेक्शन तक नहीं दिया जा सका है. ऐसे में चयनित स्ट्रीट वेंडर भी असमंजस में हैं और कई महीनों से इंतजार कर रहे हैं.

फरवरी 2026 तक शुरू होने की उम्मीद

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि फूड बॉक्स से जुड़े शेष काम जल्द पूरे किये जायेंगे. फरवरी 2026 तक इसे चालू करने की संभावना है. चयनित स्ट्रीट वेंडरों को जगह दे दी गयी है. 14 जनवरी 2026 से काम शुरू करने को कहा गया है. बिजली कनेक्शन का काम हो गया है. पानी का कनेक्शन, शेष वेंडरों के चयन व अन्य बुनियादी सुविधाओं पर काम हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ASHOK KUMAR

लेखक के बारे में

By ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola