मुंगो में पारंपरिक लाठी खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, खिलाड़ियों ने दिखाए हैरतअंगेज करतब

Updated:
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन करते पूर्व मंत्री व प्रतियोगिता में खेल दिखाते प्रतिभागी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नावाडीह के मुंगो में आयोजित लाठी खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार करतब दिखाए। पूर्व मंत्री बेबी देवी ने पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने की सराहना की।

विज्ञापन

फुसरो नगर : नावाडीह प्रखंड के यादें हुसैन कमेटी मुंगो की ओर से कर्बला के समीप मैदान में रविवार को भव्य लाठी खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन पूर्व मंत्री बेबी देवी, झामुमो जिला प्रवक्ता गौरी शंकर महतो, झामुमो प्रखंड सचिव गुलाम सरवर तथा समाजसेवी रऊप हुसैन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया.प्रतियोगिता में केएमसी क्लब भर्रा बस्ती (बोकारो), नौजवान अंजुमन इस्लामिया कमेटी (कोलबंडी), अंजुमन नूरे इलाही (पथुरिया, बोकारो) तथा यादें हुसैन घटियारी (चंद्रपुरा) सहित विभिन्न टीमों के लाठी उस्तादों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

विज्ञापन

ढोल-नगाड़ों की थाप पर खिलाड़ियों ने रोमांचक और हैरतअंगेज लाठी करतब प्रस्तुत कर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं.प्रतियोगिता को देखने के लिए मुंगो सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और पारंपरिक खेल का भरपूर आनंद लिया.

मुख्य अतिथि बेबी देवी ने कहा कि यादें हुसैन कमेटी का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है. लाठी खेल हमारी संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है.आज के दौर में युवाओं को मोबाइल से दूर रहकर खेलों से जुड़ना चाहिए. ऐसे आयोजन भाईचारे, आपसी सौहार्द और एकता को मजबूत करते हैं तथा युवा पीढ़ी को पारंपरिक खेलों के प्रति प्रेरित करते हैं.

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर आजसू पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मो. फखरुद्दीन, झामुमो नेता मो. शाहिद, मुखिया प्रतिनिधि श्यामलाल महतो, उपमुखिया मो. इरशाद, अख्तर रजा, मोहम्मद शमीद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे. प्रतियोगिता के सफल आयोजन में यादें हुसैन कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola