कोरोना के कर्मवीर : कार्रवाई करने के साथ जागरूकता लाने में पसीना बहा रहे एसएसपी
Author : Prabhat Khabar News Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 09 Apr 2020 5:32 AM
धनबाद : कोरोना वायरस के फैलाव की रोक के लिए लाॅकडाउन में अधिकांश सरकारी दफ्तर बंद हैं. मगर पुलिस वाले दिन-रात अपनी ड्यूटी करने में जुटे हए हैं. धनबाद के पुलिस कप्तान किशोर कौशल की न केवल पूरी टीम सड़कों पर संघर्ष कर रही है, बल्कि वह खुद भी सड़क पर उतर कर कोरोना की […]
धनबाद : कोरोना वायरस के फैलाव की रोक के लिए लाॅकडाउन में अधिकांश सरकारी दफ्तर बंद हैं. मगर पुलिस वाले दिन-रात अपनी ड्यूटी करने में जुटे हए हैं. धनबाद के पुलिस कप्तान किशोर कौशल की न केवल पूरी टीम सड़कों पर संघर्ष कर रही है, बल्कि वह खुद भी सड़क पर उतर कर कोरोना की भयावहता से लोगों को आगाह कर रहे हैं. लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं.
कई संगठन पुलिसजनों के लिए रोज एसएसपी को खाने-पीने की सामग्री उपलब्ध करवा रहे हैं. एसएसपी उन्हें बंटवाने में भी जुटे हैं, ताकि कोई भूखा न रहे. इस बाबत एसएसपी कहते हैं कि ऐसे दौर में अगर वह खुद सख्ती से पेश नहीं आयेंगे तो लोग लॉकडाउन का उल्लंघन करते रहेंगे.
लॉकडाउन में लोगों को सुविधा देने के अलावा सुरक्षा देना उनका कर्तव्य है.एसएसपी दिन में चार-पांच घंटे और रात में तीन-चार घंटे दफ्तर से बाहर रह रहे हैं. वह कहते हैं कि उनके लिए वर्क ऑवर कोई मायने नहीं रखता. मोबाइल पर भी लगातार लोगों की मिल रही शिकायतों का निवारण भी करने में वह जुटे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










