ePaper

Dhanbad News : शक्ति इंटर कॉलेज में करम पर्व महोत्सव का समापन

Updated at : 03 Sep 2025 5:36 PM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News : शक्ति इंटर कॉलेज में करम पर्व महोत्सव का समापन

Dhanbad News : शक्ति इंटर कॉलेज में करम पर्व महोत्सव का समापन

विज्ञापन

Dhanbad News : शहीद शक्तिनाथ महतो स्मारक इंटर कॉलेज सिजुआ में आयोजित करम पर्व महोत्सव का समापन बुधवार को उत्साह के साथ हुआ. समापन समारोह में मुख्य अतिथि टुंडी विधायक एवं कॉलेज सचिव मथुरा प्रसाद महतो थे. मौके पर उन्होंने कहा कि करम महोत्सव प्रकृति का पर्व है, जो हमें सुख-समृद्धि प्रदान करता है. विधायक ने अपनी सभ्यता- संस्कृति को बचाने की अपील. पाहन हीरालाल सांखुवार ने छात्राओं को करम पूजन के महत्व से अवगत कराया और पूजा की विधि समझायी. अति विशिष्ट अतिथि डॉ लीलावती कुमारी, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष एवं डीन बीबीएमकेयू ने कहा कि करम हमारी प्राचीन संस्कृति का हिस्सा है. सम्मानित अतिथि बलियापुर सीओ मुरारी नायक ने करम परब के महत्व को समझाया. विशिष्ट अतिथियों में बीबीएम कॉलेज की ममता कुमारी, शंकर प्रसाद शर्मा, अधिवक्ता धनेश्वर महतो, वीरेंद्र कुमार, मधुसूदन महतो, प्रशासक रवि महतो शामिल थे. प्राचार्य डॉ. अरुण कुमार महतो ने बताया कि कॉलेज पिछले 19 वर्षों से करम महोत्सव का आयोजन कर रहा है और यह 20वां करम अखाड़ा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NARAYAN CHANDRA MANDAL

लेखक के बारे में

By NARAYAN CHANDRA MANDAL

NARAYAN CHANDRA MANDAL is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola