ePaper

DHANBAD NEWS : नालंदा यूनिवर्सिटी की थीम पर सज रहा चिल्ड्रेन पार्क का काली पूजा पंडाल

Updated at : 20 Oct 2024 1:26 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : नालंदा यूनिवर्सिटी की थीम पर सज रहा चिल्ड्रेन पार्क का काली पूजा पंडाल

DHANBAD NEWS : धनबाद के श्री श्री श्यामा पूजा समिति, झरना पाड़ा पार्क मार्केट की ओर से इस बार काली पूजा का पंडाल नालंदा यूनिवर्सिटी की थीम पर बनाया जा रहा है.

विज्ञापन

DHANBAD NEWS : धनबाद के श्री श्री श्यामा पूजा समिति, झरना पाड़ा पार्क मार्केट की ओर से इस बार काली पूजा का पंडाल नालंदा यूनिवर्सिटी की थीम पर बनाया जा रहा है.

DHANBAD NEWS : धनबाद के श्री श्री श्यामा पूजा समिति, झरना पाड़ा पार्क मार्केट की ओर से इस बार काली पूजा का पंडाल नालंदा यूनिवर्सिटी की थीम पर बनाया जा रहा है. यहां हर साल काली मां की भव्य मूर्ति तथा आकर्षक पंडाल बनाया जाता है. पश्चिम बंगाल के निताई के नेतृत्व में 50 कारीगर पंडाल बनाने में जुटे हैं. पूरा पंडाल नालंदा विश्वविद्यालय पर आधारित है. पंडाल के अंदर विश्वविद्यालय के दृश्य रहेंगे.

इस बार पूजा का 45वां साल :

पूजा समिति के कमल कुमार ने बताया कि इस बार चिल्ड्रेन पार्क हीरापुर में काली पूजा का 45वां साल है. समिति हर साल आकर्षक प्रतिमा के साथ-साथ पंडाल बनाने की कोशिश करती है. चंदन नगर के इलेक्ट्रिशियन द्वारा आकर्षक विद्युत सज्जा की जा रही है. भक्तों को पूजा करने में कोई परेशानी ना हो. इसके लिए स्वयं सेवक तैनात रहेंगे. दूर दराज से भक्त यहां पूजा करने तथा मां का दर्शन करने आते हैं.

तीन दिनों तक लगता है मेला :

31 अक्तूबर से दो नवंबर तक पूजा होगी. तीन नवंबर को खोखन तालाब में प्रतिमा विसर्जित की जायेगी. काली मां की पूजा 31 अक्तूबर की रात होगी. महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया जायेगा. इस बार यहां तीन दिनों तक मेला लगेगा.

ये है सक्रिय सदस्य :

विकास रंजन सिंह, दिनेश प्रधान, विकास सिंह चौधरी, कमल कुमार, शिव प्रसाद मित्रा, दीपक सिंह चौधरी, संजीत मुखर्जी, राजू तिवारी, चितरंजन दुबे, अमित गोपाल, हितेश सिंह, प्रशांत चटर्जी, संजय पाठक आदि.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola