झामुमो ने निकाला झारखंडी अधिकार मार्च, विरोध प्रदर्शन
Updated at : 24 Aug 2024 1:33 AM (IST)
विज्ञापन

बोले वक्ता : केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में झारखंड राज्य की उपेक्षा की गयी है
विज्ञापन
धनबाद.
झामुमो ने शुक्रवार को जिला परिषद मैदान से रणधीर वर्मा चौक तक झारखंडी अधिकार मार्च निकाला. इस दौरान विरोध प्रदर्शन भी किया गया. वक्ताओं ने भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार झारखंड के अधिकार को छीनने का प्रयास कर रही. केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों में झारखंड राज्य की उपेक्षा की गयी है. झारखंडियों के अधिकार व सम्मान को कुचलने का प्रयास किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व जिलाध्यक्ष लखी सोरेन व संचालन सचिव मन्नु आलम ने किया. विरोध प्रदर्शन में बारिश के बीच लोगों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. मोदी हटाओ देश बचाओ, झारखंडियों के हक अधिकार को वापस दो, झारखंडियों के साथ सौतेला व्यवहार बंद करो जैसे नारे लगायें. मौके पर केन्द्रीय सदस्य डॉ नीलम मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी, सुखलाल मरांडी, धरणीधर मंडल, उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, कालीचरण महतो, समीर रवानी, रमेश टुडू, रतिलाल टुडू, अरुणव सरकार, एजाज मल्लिक, गुलाम कुरैशी, सामंत सुमन, अख्तर अंसारी, मिराज अंसारी, मीना हेंब्रम, लखी देवी, लक्ष्मी मुर्मू, मंटू कुमार चौहान, फरीद मल्लिक, रामू मंडल, सपन बनर्जी, चंडी चरण देव, मंसूर अंसारी, नईम अंसारी, इम्तियाज अंसारी, मो शमीउर्रहमान, सद्दाम हुसैन आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




