DHANBAD NEWS : राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी सरकार : हफीजुल

Updated at : 14 Oct 2024 12:41 AM (IST)
विज्ञापन
DHANBAD NEWS : राज्य में हेमंत सोरेन के नेतृत्व में बनेगी सरकार : हफीजुल

झारखंड मुक्ति मोर्चा का अल्पसंख्यक सम्मेलन

विज्ञापन

झारखंड मुक्ति मोर्चा का अल्पसंख्यक सम्मेलन रविवार को जंगलपुर मैदान में हुआ. मौके पर मंत्री हफीजुल हसन ने कहा कि चुनाव के समय भाजपा ने केंद्र के कई मंत्रियों और कई मुख्यमंत्री को झारखंड में लगा दिया है, परंतु जनता सब कुछ समझती है और सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व में गठबंधन की ही बनेगी. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में सरकार ने कई जनकल्याणकारी किये. महिलाओं के सम्मान के लिए मुख्यमंत्री मैया समान योजना लाकर सभी महिलाओं के खाते में प्रति माह 1000 देने का भी काम किया है. इसका लाभ गठबंधन को मिलेगा. टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम, जात-पात और बाहरी-भीतरी की राजनीति कर रही है, जो नहीं चलेगी. राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्ला खाने सभी दलों से एकजुट होकर भाजपा को परास्त करने की अपील की. केंद्रीय सदस्य अमितेश सहाय ने कहा कि पार्टी सिंदरी से जिसे भी सिपाही बनाकर भेजेगी, उसे सभी मिलकर विजयी बनायेंगे. मौके पर केंद्रीय सदस्य अशोक मंडल, जिला अध्यक्ष लखी सोरेन, जिला सचिव मन्नू आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुखिया अख्तर अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष मुखिया मेराज अंसारी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य बरकत अली, जिप सदस्य हसीना खातून व मीना हेंब्रम, जिला उपाध्यक्ष मुकेश सिंह, संगठन सचिव एजाज अहमद, जिप सदस्य एवं कांग्रेस नेता सोहराब अंसारी, नीलम मिश्रा, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष गयासुद्दीन अंसारी, अताउल्लाह अंसारी, मोकिम अंसारी, मो सलाउद्दीन, फतेह अली अंसारी, फारूक अंसारी, बेलाल अंसारी, पैगाम अली, तस्लीम अंसारी, प्राण चंद्र सोरेन, शांतिराम रजवार, मसूद आलम, बेलाल अंसारी, महादेव मंडल, रतिलाल टुडू, अनीस अंसारी, तारीक अंसारी, माथुर अंसारी, शरीफ शाह आदि ने भी संबोधित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Dhanbad News Today : यहां धनबाद से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola