हेमंत सोरेन सर, हमें बचा लीजिए, झारखंड से तमिलनाडु कमाने गए 5 मजदूरों की मार्मिक अपील का VIDEO Viral

तमिलनाडु में फंसे झारखंड के ये 5 मजदूर.
Jharkhand News: रोजी-रोटी की तलाश में तमिलनाडु गए झारखंड के 5 मजदूर फंस गए हैं. वीडियो संदेश जारी करके हेमंत सोरेन सरकार से मार्मिक अपील की है.
Jharkhand News|पूर्वी टुंडी (धनबाद) : रोजगार की तलाश में झारखंड से तमिलनाडु गए 5 मजदूर बुरी तरह से फंस गए हैं. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मार्मिक अपील की गई है. ये सभी मजदूर धनबाद और गिरिडीह जिले के रहने वाले हैं.
धनबाद और गिरिडीह से गए थे तमिलनाडु
धनबाद जिले के तिलैया पंचायत और गिरिडीह जिले के खुखरा थाना क्षेत्र के सिमरकोड़ी गांव से मजदूरी करने के लिए 5 मजदूर तमिलनाडु गए थे. अब वहां से वीडियो संदेश जारी कर झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से अपील की है कि उन्हें वापस घर लौटने में मदद करें.
तमिलनाडु की कपड़ा फैक्ट्री के बाहर बनाया वीडियो
मजदूरों ने तमिलनाडु की एक कपड़ा फैक्ट्री के बाहर निकलकर किसी सुनसान जगह पर यह वीडियो बनाया और उसे अपने परिजनों को भेजा. इसके बाद सोशल मीडिया में यह वीडियो वायरल हो गया है.
मजदूरों के फोन आ रहे हैं स्विचऑफ
तमिलनाडु में फंसे रमेश कुमार महतो के भाई सूरज कुमार महतो ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि मंगलवार को अपने भाई से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका फोन स्विचऑफ था. उन्होंने आशंका जताई कि फैक्ट्री के मालिक ने शायद मोबाइल फोन जब्त कर लिया होगा.
मजदूरों से संपर्क करने का किया जा रहा है प्रयास
सूरज ने यह भी बताया कि उनके भाई के साथ काम कर रहे अन्य मजदूरों के भी मोबाइल स्विचऑफ हैं. मनियाडीह पंचायत के समिति सदस्य व जेबीकेएसएस नेता कनक गुप्ता ने बताया कि इनके साथ संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है. सभी 5 मजदूर तमिलनाडु में फंसे हैं. सरकार को उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए.
तमिलनाडु में फंसे मजदूरों के नाम और पता
- रमेश कुमार महतो, तिलैया पंचायत, गोविंदपुर प्रखंड, धनबाद
- पारो सिंह, सिमरकोड़ी गांव, खुखरा थाना, पीरटांड़ ब्लॉक, गिरिडीह
- बबलू टुडू, जमदाहा (हरलाडीह), थाना-खुखरा, पीरटांड़ ब्लॉक, गिरिडीह
- नरेश टुडू, जमदाहा (हरलाडीह), थाना-खुखरा, पीरटांड़ ब्लॉक, गिरिडीह
- सुकलाल सोरेन, जमदाहा (हरलाडीह), थाना-खुखरा, पीरटांड़ ब्लॉक, गिरिडीह
कपड़ा फैक्ट्री में 25000 रुपए की तनख्वाह का दिया था आश्वासन
गोविंदपुर प्रखंड के तिलैया पंचायत निवासी रमेश महतो के भाई सुरेश महतो ने बताया कि पहचान के ही एक व्यक्ति ने तमिलनाडु में कपड़ा फैक्ट्री में नौकरी लगाने की बात कही और सभी उसके साथ चले गए. एक सप्ताह पहले ये लोग गए थे. कहा गया था कि 25,000 रुपए प्रतिमाह तनख्वाह मिलेगी, लेकिन वहां जाकर बोरिंग के काम में लगा दिया.
2 महीने बिना तनख्वाह के गुजारा करने को कहा
बरसात के मौसम में बोरिंग का काम बंद है. इसके बाद सभी को तमिलनाडु के ही कवुंदमपलयम में रहने को विवश कर दिया. ठेकेदार ने उन लोगों से कहा कि 2 महीने तक यहीं पर रहना होगा. बारिश का मौसम खत्म होने के बाद फिर से काम मिलेगा. अभी 2 महीने बिना तनख्वाह के ही गुजरा करना होगा.
मजदूरों से मारपीट का सुरेश महतो ने लगाया आरोप
रमेश कुमार महतो के भाई सूरज कुमार महतो ने बताया कि जबरन ऐसा काम करने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जो काम उन्होंने कभी नहीं किया. कथित तौर पर उनके साथ मारपीट भी की जा रही है. मंगलवार से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है. संभवत: उनके पास से मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया होगा.
हेमंत सोरेन और अन्य मंत्रियों को टैग करके किया ‘ट्वीट’
इस मामले पर उन मजदूरों के एक पहचान वाले शिक्षित मजदूर युवक महावीर झारखंडी ने मजदूरों की व्यथा बताते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री चंपाई सोरेन, मंत्री सत्यानंद भोक्ता एवं मंत्री बेबी देवी को सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर टैग करते हुए ट्वीट किया है कि मजदूरों की तमिलनाडु से सकुशल वापसी कराई जाए.
Also Read
Good News: मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के सभी 27 प्रवासी मजदूर आज लौटेंगे भारत
झारखंड के इतने लाख लेबर करते हैं दूसरे राज्यों में मजदूरी, हेमंत सोरेन सरकार ने की है ये खास पहल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




