Good News: मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के सभी 27 प्रवासी मजदूर आज लौटेंगे भारत

कैमरून में फंसे प्रवासी मजदूर
Good News: मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के सभी 27 प्रवासी मजदूरों की 21 जुलाई को वतन वापसी होगी. वे रविवार को भारत लौटेंगे. पिछले दिनों वीडियो जारी कर मजदूरों से मदद की गुहार लगायी थी.
Good News: ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर: मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे झारखंड के 27 प्रवासी मजदूर 21 जुलाई को यानी आज भारत लौटेंगे. उनकी मजदूरी का भुगतान कर दिया गया है. रविवार को उनकी वतन वापसी होगी. मजदूरों ने पिछले दिनों वीडियो संदेश जारी कर केंद्र व राज्य सरकार से सुरक्षित वतन वापसी की गुहार लगायी थी. राज्य सरकार ने इस मामले में संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार से आग्रह किया था.
प्रवासी मजदूरों ने वीडियो जारी कर मांगी थी मदद
चार माह से मजदूरी नहीं मिलने के कारण खाने-पीने में परेशानी हो रही थी. कामगारों ने वीडियो संदेश जारी किया था. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद झारखंड व भारत सरकार हरकत में आयी. इस सिलसिले में प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग की थी.
ऐसे बनी बात
भारतीय दूतावास में बकाया मजदूरी और वतन वापसी को लेकर संबंधित कंपनी और मजदूरों के बीच वार्ता हुई थी और इसका निष्पादन विनायक कंपनी तथा एल एंड टी कंपनी की मध्यस्थता के कारण सफल हो पायी और चार माह का बकाया मजदूरी भुगतान के साथ वतन वापसी का रास्ता साफ हो गया.
झारखंड के श्रम मंत्री ने भी की थी पहल
झारखंड के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता द्वारा भी इस मामले में पहल की गयी थी. खबर की सूचना पर प्रवासी मजदूरों के परिवार में खुशी की लहर देखी जा रही है. कैमरून में बोकारो, गिरिडीह, और हजारीबाग जिले के विभिन्न क्षेत्रों के मजदूर हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




