ePaper

VIDEO: मध्य अफ्रीका में चार महीने से फंसे हैं झारखंड के 27 मजदूर, वतन वापसी की लगा रहे गुहार, मंंत्री बेबी देवी ने किया ये आग्रह

Updated at : 16 Jul 2024 8:57 PM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के मजदूर

दक्षिण अफ्रीका में फंसे झारखंड के मजदूर

मध्य अफ्रीका में झारखंड के 27 मजदूर फंसे हुए हैं. उन्हें चार महीने से मजदूरी नहीं मिल रही है. उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है.

विज्ञापन

VIDEO: ललपनिया (बोकारो), नागेश्वर– झारखंड के बोकारो, हजारीबाग और गिरिडीह जिले के 27 प्रवासी मजदूर मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं. चार माह से उन्हें कंपनी द्वारा मजदूरी नहीं दी जा रही है. इस कारण उनके सामने खाने-पीने का संकट खड़ा हो गया है. मजदूरों ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपनी हालत बयां की और सरकार से वतन वापसी की गुहार लगायी है. झारखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबी देवी ने इस मामले में सोशल मीडिया एक्स पर विदेश मंत्री एस जयशंकर से इनकी वतन वापसी में मदद का आग्रह किया है.

मध्य अफ्रीका में फंसे हैं बोकारो, हजारीबाग व गिरिडीह के मजदूर

बोकारो जिले के पेंक नारायणपुर थाना क्षेत्र के कडरूखुटा के मोहन महतो, डेगलाल महतो, गोविंद महतो, चुरामन महतो, जगदीश महतो, मुरारी महतो, लखीराम, पुसन महतो, गोनियाटो के कमलेश कुमार महतो, महेश कुमार महतो, दामोदर महतो, मुकुंद कुमार नायक, नारायणपुर के परमेश्वर महतो, घवाइया के अनु महतो, धनेश्वर महतो, रालीबेडा के शीतल महतो, कुलदीप हांसदा, गिरिडीह जिले के सरिया थाना क्षेत्र के चिचकी के सुकर महतो, डुमरी थाना क्षेत्र के अतकी निवासी रमेश महतो, विजय कुमार महतो, दूधपनिया के दौलत कुमार महतो और हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के अचलजामु के बिसुन, जोबार के टेकलाल महतो, खरना के छत्रधारी महतो, भीखन महतो और चानो के चिंतामण महतो मध्य अफ्रीका के कैमरून में फंसे हुए हैं.

मजदूरों की वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग

प्रवासी श्रमिकों के मुद्दे पर काम करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली ने केंद्र और राज्य सरकार से इन मजदूरों की सकुशल वतन वापसी के लिए पहल करने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इसके पहले भी कई प्रवासी मजदूर अधिक पैसे कमाने के लालच में विदेश जाकर फंस चुके हैं. एक बार फिर मध्य अफ्रीका के कैमरून कमाने गए मजदूर फंसे हुए हैं. उनकी सकुशल वापसी करायी जाए.

Also Read: Jharkhand News: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बोले, हेमंत सोरेन सरकार की उदासीनता के कारण नहीं हुआ झारखंड का विकास

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola