तीन दिनों से गुल थी बिजली, 10 हजार आबादी को मिली राहत

Updated:
विज्ञापन

AI Image

झरिया के बनियाहीर और आसपास के इलाकों में तीन दिनों से बिजली गुल रहने से 10 हजार लोग परेशान थे. ट्रांसफार्मर में आग लगने के कारण यह समस्या हुई थी. गुरुवार सुबह नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली.

विज्ञापन

झरिया से करीब दो किलोमीटर दूर बनियाहीर दो नंबर, तीन नंबर, चार नंबर और हनुमानगढ़ी क्षेत्र में करीब तीन दिनों से बिजली गुल रहने के कारण 10 हजार की आबादी उमस भरी गर्मी और अंधेरे में परेशान थी. तीसरे दिन गुरुवार की सुबह बिजली बहाल होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से हुई थी समस्या

जानकारी के अनुसार डिगवाडीह विद्युत सब स्टेशन से संचालित ट्रांसफॉर्मर में आग लग गयी थी. इसके बाद ट्रांसफॉर्मर को मरम्मत के लिए भेजा गया. ट्रांसफॉर्मर में खराबी के कारण पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तीन दिनों तक बाधित रही.

देर रात लगाया गया नया ट्रांसफॉर्मर

झरिया विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता एसके बक्शी की पहल पर बुधवार देर रात नया ट्रांसफॉर्मर लगाया गया. इसके बाद ट्रांसफॉर्मर का परीक्षण किया गया और गुरुवार सुबह बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गयी.

बिजली बहाल होने के बाद क्षेत्र के दुकानदारों, विद्यार्थियों और गृहिणियों ने राहत महसूस की. स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की ओर से आपूर्ति बहाल किये जाने पर राहत जतायी.


विज्ञापन
Umesh Singh

लेखक के बारे में

By Umesh Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola