पाथरडीह कोल वाशरी में वेल्डिंग मशीन फटी, कई मजदूर झुलसे

Updated:
विज्ञापन

घायल के इलाज में लगे SNMMCH के स्वस्थ कर्मी

पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक विस्फोट हो गया. इस हादसे में दो मजदूर झुलसकर घायल हो गए हैं. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

पाथरडीह कोल वाशरी में गुरुवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक विस्फोट हो गया. हादसे में कई मजदूर झुलसकर घायल हो गये. घायलों की पहचान जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह नंबर एक निवासी अमर महतो (30) और दिलीप यादव के रूप में हुई है. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच लाया गया, जबकि अन्य घायल मजदूरों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में कराया जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मशीन में अचानक हुआ विस्फोट

जानकारी के अनुसार, सभी मजदूर आउटसोर्स एजेंसी आरके कंस्ट्रक्शन के तहत पाथरडीह कोल वाशरी में मेंटेनेंस का काम कर रहे थे. इसी दौरान वेल्डिंग मशीन में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया. मशीन फटने से निकली चिंगारी और गर्म सामग्री की चपेट में आने से अमर महतो और दिलीप यादव झुलस गये.

सहकर्मियों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों ने तत्काल दोनों घायलों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और अस्पताल भेजने की व्यवस्था की. एसएनएमएमसीएच पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों की जांच कर उपचार शुरू किया. बताया गया कि दोनों मजदूरों के शरीर के कई हिस्से झुलसे हैं और चिकित्सकों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है.

घटना के बाद वाशरी में काम कर रहे अन्य मजदूरों के बीच भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चर्चा शुरू हो गयी. हादसे के कारणों और वेल्डिंग मशीन में विस्फोट की परिस्थितियों को लेकर जांच की आवश्यकता जतायी जा रही है.


विज्ञापन
Vicky Prasad

लेखक के बारे में

By Vicky Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola