Dhanbad News : सेंधमार कर ज्वेलरी दुकान से चार लाख के जेवर चोरी

Dhanbad News : धनबाद थाना क्षेत्र के मिश्रित भवन स्थित गौरी ज्वेलर्स में बुधवार की रात सेंधमार कर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली.
Dhanbad News : धनबाद थाना क्षेत्र के मिश्रित भवन स्थित गौरी ज्वेलर्स में बुधवार की रात सेंधमार कर चोरों ने लाखों के जेवर व नकदी चोरी कर ली. गुरुवार की सुबह जब ज्वेलरी दुकान के मालिक गोपाल वर्मा दुकान पहुंचे तो देखा की दुकान में चोरी हो गयी. उसके बाद पुलिस को सूचना दी. धनबाद पुलिस मौके पर पहुंची और देखा की चोरों ने दुकान के ऊपर वेंटिलेटर में सेंधमारी की और उसके बाद फॉल्स सीलिंग को काट कर अंदर घुसे और तिजोरी तोड़ और शोकेस में लगा हुआ लगभग चार लाख के जेवर और तीन हजार रुपये नगदी चुरा ले गये. मामले में दुकान के मालिक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है.
झाड़ूडीह के दुकान में चोरी :
झाडूडीह के धर्मवीर यादव की दुकान में बुधवार की रात चोरी की घटना हुई. चोर दुकान का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किये और दुकान में रखे लगभग छह से आठ हजार रुपये का बिस्कुट व अन्य खाने-पीने का सामान लेकर फरार हो गये. धर्मवीर गुरुवार की सुबह दुकान पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी हुई. वहीं झाडूडीह में एक और दुकान का ताला अपराधियों ने तोड़ा, लेकिन शटर खोल कर अंदर नहीं जा पाये. घटना के बाद सभी ने थाना में शिकायत की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










