dhanbad news : 2.20 करोड़ की लागत से जेलगोड़ा स्टेडियम होगा अपग्रेड
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 16 Sep 2024 1:49 AM
धनबाद क्रिकेट एसोसिएसन प्रबंध समिति की बैठक धनबाद क्लब में हुई. इसमें अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि जियलगोड़ा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को अपग्रेड करने व ड्रेसिंग रूम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसके बाद बीसीसीआइ के मैचों का आयोजन यहां हो सकेंगे.
धनबाद.
धनबाद क्रिकेट एसोसिएसन प्रबंध समिति की बैठक रविवार को धनबाद क्लब में हुई. इसमें कई मुद्दों पर चर्चा की गयी. अध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि लगभग 2.20 करोड़ रुपये की लागत से जियलगोड़ा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम को अपग्रेड करने व ड्रेसिंग रूम का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा. इसके लिए बीसीसीएल के सीएमडी समीरन दत्ता एवं निदेशक (कार्मिक) मुरली कृष्ण रमैया के प्रति आभार व्यक्त किया है. कहा कि उनके प्रयास से ही यह संभव हो सका. झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने भी इस दिशा में सक्रियता दिखायी. डीसीए अध्यक्ष ने कहा कि बीसीसीएल ने इसके लिए निविदा निकाल दी है. ड्रेसिंग रूम नहीं रहने से जियलगोरा स्टेडियम में बीसीसीआइ के मैचों का आयोजन संभव नहीं हो पा रहा था. एक बार फिर यहां बड़े मैचों का आयोजन हो सकेगा.21 के बाद टीमों के रजिस्ट्रेशन पर लगेगा विलंब शुल्क :
धनबाद क्रिकेट संघ (डीसीए) ने टीमों एवं खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ाकर 21 सितंबर कर दी है. यह तिथि रविवार को समाप्त हो रही थी. डीसीए प्रबंध समिति की रविवार को धनबाद क्लब में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. अध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि 21 सितंबर के बाद रजिस्ट्रेशन के लिए एक हजार रुपये विलंब शुल्क देना होगा. बैठक में 22 सितंबर को धनबाद क्लब के ऑडिटोरियम में होने वाले वार्षिक समारोह की तैयारी पर चर्चा की गयी. समारोह में मुख्य अतिथि झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन होंगे.बैठक में वरीय उपाध्यक्ष साधवेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, रविजीत सिह डांग, संजीव झा व जावेद खान, महासचिव उत्तम विश्वास, कोषाध्यक्ष ललित जगनानी, सहायक कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, संयुक्त सचिव बाल शंकर झा व बीएच खान, सहायक सचिव रत्नेश कुमार सिंह, अभिजीत घोष व संजय कुमार, विशेष आमंत्रितों में विनय कुमार सिंह व मनीष वर्द्धन के अतिरिक्त, डाॅ राजशेखर सिंह, राजन सिन्हा, दिवेन तिवारी, सुधीर पांडेय, संजीव राणा, संतोष कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










