इमरजेंसी में आइवी सेट व जेल्को समाप्त

Published at :17 Jun 2024 12:50 AM (IST)
विज्ञापन
इमरजेंसी में आइवी सेट व जेल्को समाप्त

एसएनएमएमसीएच : बाहर से दवा खरीद ला रहे मरीज व परिजन

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, धनबाद,

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) की इमरजेंसी में इन दिनों कई तरह की आवश्यक दवाओं की कमी हो गयी है. ऐसे में मरीजों को बाहर से महंगी दवाएं खरीदनी पड़ रही हैं. इतना ही नहीं अस्पताल की इमरजेंसी में सबसे महत्वपूर्ण आइवी सेट, जेल्को, गैस व दर्द के इंजेक्शन समेत कई दवाओं का स्टॉक समाप्त हो चुका है. इमरजेंसी में इलाज कराने पहुंचे मरीजों को आइवी सेट व जेल्को खरीदकर लाना पड़ रहा है, तब जाकर उनका इलाज शुरू हो रहा. इमरजेंसी में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों के अनुसार लगभग एक सप्ताह से विभिन्न तरह की दवाओं की कमी है. बता दें कि मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में हर दिन औसतन 100 से 150 मरीज इलाज के लिए पहुंचते है. प्रारंभिक इलाज के दौरान आइवी सेट व शरीर में पानी व विभिन्न तरह के इंजेक्शन देने के लिए जेल्को की आवश्यकता होती है. हालांकि, मेडिकल कॉलेज प्रबंधन का दावा है कि दवाओं की आपूर्ति के लिए ऑर्डर दे दिया गया है.

यह भी पढ़ें

बहू से झगड़ा के बाद सास ने खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

धनबाद.

पारिवारिक विवाद में बहू से झगड़ा होने के बाद गुस्से में रविवार को सास ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया. गंभीर स्थिति में उसे एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है. महिला उपासी देवी गोविंदपुर के हसनाबाद की रहने वाली है. उसे अस्पताल लेकर पहुंचे पति प्रभाष कुंभकार ने बताया कि रविवार की दोपहर खाना बनाने को लेकर सास व बहू के बीच विवाद हुआ था. इसके बाद गुस्से में आकर उपासी देवी ने घर में रखा सब्जी में डालने वाला कीटनाशक खा लिया. स्थिति बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे पहले स्थानीय अस्पताल ले गए. जहां चिकित्सकों ने जांच के उपरांत उपासी देवी को एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola