राजगंज में अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बालू लदा एक ट्रैक्टर को रोकना चाहा तो चालक पुलिस को देख सड़क पर ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला चालक
विज्ञापन
राजगंज.
राजगंज पुलिस के गश्ती दल ने चाली बांगला के समीप से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है. जानकारी के अनुसार क्षेत्र में भ्रमण के दौरान पुलिस गश्ती दल द्वारा जब बालू लदा एक ट्रैक्टर को रोकना चाहा तो चालक पुलिस को देख सड़क पर ही ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला. राजगंज पुलिस जब्त वाहन के विषय में पता कर मालिक और चालक पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया में जुटी है.बाइक से गिर कर युवक घायल : टुंडी.
पश्चिमी टुंडी की जीतपुर पंचायत भवन के पास बने बड़े रोड ब्रेकर से असंतुलित होकर पीरटांड़ (गिरिडीह) के फुटकाडीह का एक युवक बाइक से गिरकर घायल हो गया. गिरने के बाद वह बेहोश हो गया. घटना के बाद तुरंत आसपास के लोगों ने घटना की सूचना मनियाडीह पुलिस और 108 एंबुलेंस को दी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










