Dhanbad News: दीक्षांत समारोह में आये आइआइटी आइएसएम के पूर्व छात्र की मौत

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 20 Dec 2024 1:46 AM

विज्ञापन

आइआइटी आइएसएम के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री लेने आये पूर्व छात्र राकेश सलाम की गुरुवार की अलसुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. वहनोएडा के एक तकनीकी संस्थान में सहायक प्राध्यापक थे .

विज्ञापन

धनबाद.

आइआइटी आइएसएम के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की डिग्री लेने आये पूर्व छात्र राकेश सलाम की गुरुवार की अलसुबह हार्ट अटैक से मौत हो गयी. वह नोएडा के एक तकनीकी संस्थान में कार्यरत थे. राकेश को 16 दिसंबर को डिग्री मिल गयी थी. वह धनबाद में ही थे. वापस घर जाने की तैयारी में थे. उन्हें बरेली जाना था. लेकिन बुधवार की शाम उनकी तबीयत बिगड़ गयी. वह वॉशरूम में गिर गये. उनके साथी उन्हें आइआइटी आइएसएम के हेल्थ सेंटर ले गये. वहां से एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया. जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना कॉलेज प्रबंधन ने घरवालों को दी. मृतक के एक मित्र व परिजन गुरुवार की शाम धनबाद पहुंचे. वे शव लेकर बरेली चले गये. मिली जानकारी के अनुसार, राकेश मूल रूप से छत्तीसगढ़ के रहनेवाले थे. लेकिन उनका परिवार बहुत दिन पहले बरेली (यूपी) में शिफ्ट कर गया था. वह खुद नोएडा में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत थे. राकेश सलाम शादीशुदा थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola