चुनाव को ले आइजी ने की वरीय अधिकारियों के साथ बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

आइजी ने पुलिस अधिकारियों को दिये कई निर्देश
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, धनबाद,
लोकसभा चुनाव में पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था व विधि व्यवस्था को लेकर गुरुवार की शाम आइजी एस माइकल राज के नेतृत्व में समीक्षा बैठक की गयी. चार घंटे तक बैठक हुई और कई तरह के निर्णय लिये गये. इसमें एसएसपी एचपी जनार्दनन के अलावा सिटी एसपी अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी भी मौजूद थे. आइजी ने हर थाना क्षेत्र में औचक जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये. साथ शराब की अवैध बिक्री पर रोक लगाने, इसके खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया. मौके पर डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर दीपक कुमार, ट्रैफिक डीएसपी अरविंद कुमार सिंह, डीएसपी वन शंकर कामती आदि मौजूद थे.आइजी ने दिये निर्देश :
भारी मात्रा में नकद का आदान-प्रदान न हो, संवेदनशील और अति संवेदनशील बूथों की लगातार मॉनिटरिंग करें, नशीले पदार्थों की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगायें, अंतर जिला चेक पोस्ट पर गहन जांच अभियान चलायें, संवेदनशील और अति संवेदनशील इलाकों में लोगों को वोटिंग के प्रति जागरूक करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










