विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में केस, पति गया जेल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Apr 2024 10:07 PM
विज्ञापन
सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह लोको बाजार रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल पासवान की 25 वर्षीया पत्नी गीता देवी की शुक्रवार को हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में मृतका के भाई मुकेश पासवान ने सुदामडीह थाना में शिकायत कर पति राहुल पासवान, सास प्रभा देवी, ससुर भोला पासवान पर दहेज प्रताड़ना एवं आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है.
विज्ञापन
जोड़ापोखर.
सुदामडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत पाथरडीह लोको बाजार रेलवे कॉलोनी निवासी राहुल पासवान की 25 वर्षीया पत्नी गीता देवी की शुक्रवार को हुई संदिग्ध परिस्थिति में मौत मामले में मृतका के भाई मुकेश पासवान ने सुदामडीह थाना में शिकायत कर पति राहुल पासवान, सास प्रभा देवी, ससुर भोला पासवान पर दहेज प्रताड़ना एवं आत्महत्या करने के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर मायके वालों को सौंप दिया है. परिजन शव लेकर अपने पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद चले गये. वहीं सुदामडीह पुलिस ने मृतका के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर पति राहुल पासवान को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया. सुदामडीह थाना प्रभारी सूरज कुमार रजक ने बताया कि मृतका के भाई पति को जेल भेज दिया गया. सास व ससुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










