ePaper

Dhanbad News: पति ने दिया धोखा, गुजरात से ढूंढते हुए धनबाद पहुंची महिला

Updated at : 29 Sep 2024 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
Dhanbad News: पति ने दिया धोखा, गुजरात से ढूंढते हुए धनबाद पहुंची महिला

Dhanbad News:पति ने पहचानने से कर दिया इंकार, पीड़िता ने महिला थाने में की शिकायत. पुलिस कर रही है जांच.

विज्ञापन

Dhanbad News:पति ने पहचानने से कर दिया इंकार, पीड़िता ने महिला थाने में की शिकायत. पुलिस कर रही है जांच.Dhanbad News:शादी के बाद पति द्वारा धोखा दिये जाने की शिकायत सोनी देवी नामक महिला ने शनिवार को धनबाद महिला थाने में की है. पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि वह अपने पति के साथ गुजरात के सूरत में रहती थी. कुछ दिन पहले पति उसे धोखा देकर धनबाद आ गया. उसने अपने पति को गुजरात में काफी खोजने का प्रयास किया. लेकिन पति का पता नहीं चला. इसके बाद वह पति को ढूंढते हुए धनबाद पहुंच गयी. लेकिन धनबाद में पति ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया. इसके बाद सोनी महिला थाना पहुंची और अपने पति प्रकाश सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

बोर्रागढ़ से 2023 में भाग कर दोनों गये थे गुजरात

सोनी देवी ने बताया कि प्रकाश सिंह के साथ वह पहले झरिया के बोर्रागढ़ में रहती थी. दोनों में प्रेम-संबंध था, लेकिन परिवारवालों को यह संबंध मंजूर नहीं था. इसके बाद बोर्रागढ़ से 12 अक्तूबर 2023 को दोनों भाग कर गुजरात के सूरत चले गये. वहां कृष्ण मंदिर में शादी कर ली. इसके बाद से दोनों वहीं रहने लगे. छह माह तक सब कुछ ठीक चला. मई 2024 में अचानक प्रकाश सिंह उसे छोड़ भाग गया. उसने अपना मोबाइल नंबर भी बदल दिया. इसी दौरान पति के धनबाद में होने की सूचना मिली, तो वह धनबाद पहुंची. वह अपने पति के घर पहुंची, तो प्रकाश ने उसे पहचानने से इंकार कर दिया. प्रकाश सिंह से महिला की दूसरी शादी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola