Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में बढ़ेगी हॉस्टल की फी, बनी कमेटी

Updated:
विज्ञापन
Dhanbad News : एसएनएमएमसीएच में बढ़ेगी हॉस्टल की फी, बनी कमेटी

मेडिकल कॉलेज के एकेडमिक काउंसिल की बैठक, पारा मेडिकल संस्थान में सुविधाएं बढ़ाने समेत अन्य मुद्दों पर हुई चर्चा

विज्ञापन

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (एसएनएमएमसीएच) के हॉस्टल में रहने वाले एमबीबीएस छात्रों को ज्यादा शुल्क चुकाना होगा. गुरुवार को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया की अध्यक्षता में आयोजित एकेडमिक काउंसिल की बैठक में नये सिरे से हॉस्टल का दर निर्धारण करने पर सहमति बनी. साथ ही दर निर्धारण को लेकर कमेटी गठित की गयी. कमेटी में मेडिसिन व आइ विभाग के एचओडी समेत गर्ल्स व बॉयज हॉस्टल के वॉर्डन को शामिल किया गया है. प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया ने बताया कि लंबे समय से एमबीबीएस छात्र-छात्राओं के हॉस्टल की फी का निर्धारण नहीं हुआ है. वर्तमान में छात्र-छात्राओं से 4500 रुपये सालाना हॉस्टल फी के रूप में वसूल किया जाता है. जबकि, राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों में इससे ज्यादा शुल्क लिया जा रहा है. स्वास्थ्य मुख्यालय की ओर से हॉस्टल फी के निर्धारण के लिए दिशा निर्देश प्राप्त हुआ है. फी निर्धारण के लिए गठित कमेटी सभी मेडिकल कॉलेजों के हाॅस्टल फी की जानकारी इकट्ठा करने के बाद नया शुल्क तय करेगी.

पारा मेडिकल संस्थान में सुविधाएं विकसित करने पर हुई चर्चा :

एकेडमिक काउंसिल की बैठक में पीजी ब्लॉक परिसर में बने पारा मेडिकल संस्थान में सुविधाएं विकसित करने पर चर्चा की गयी. प्राचार्य डॉ एसके चौरसिया ने पारा मेडिकल संस्थान में सफाई व्यवस्था व सुरक्षा को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया. बैठक में नए सत्र के छात्र-छात्राओं के लिए सिलेबस तैयार करने समेत अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Narendra Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Narendra Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola