Dhanbad news : हेमा मालिनी को साथ ले केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद ढुलू महतो

Dhanbad news : हेमा मालिनी को साथ ले केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सांसद ढुलू महतो
Dhanbad news : सांसद ढुलू महतो ने बुधवार को केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मिलकर निरसा एवं गोविंदपुर में लग रहे जाम की स्थिति से अवगत करवाया. इसके पूर्व उन्होंने लोकसभा में भी इस विषय को रखा था. सांसद श्री महतो ने कहा कि आये दिन लगने वाले इस जाम के कारण लोगों की जान चली जा रही है. जल्द से जल्द दोनों ही जगह एलिवेटेड फ्लाई ओवर का निर्माण कर स्थायी समाधान किया जाए. केंद्रीय मंत्री श्री गडकरी ने जल्द समस्या समाधान का आश्वासन दिया है.
डीवीसी के विस्थापितों की समस्याओं को ले ऊर्जा मंत्रालय के सचिव को सांसद ने लिखा पत्र
सांसद ढुलू महतो ने भारत सरकार के ऊर्जा मंत्रालय के सचिव पंकज अग्रवाल को पत्र लिखकर डीवीसी के विस्थापित एवं ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का मांग की है. उन्होंने कहा है कि डीवीसी स्थापना काल के बाद से अब तक सही एवं मूल विस्थापितों को नियोजन नहीं मिला. फर्जी विस्थापितों को नियोजन दे दिया गया है. इसको लेकर लगातार आंदोलन भी हुए. इसके बाद भी प्रबंधन द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. नियोजन की आस में डीवीसी के सैकड़ों विस्थापितों की मौत हो गयी. उनके परिजन आज दिहाड़ी मजदूरी कर रहे हैं और नियोजन का लाभ पश्चिम बंगाल के फर्जी विस्थापितों को मिला है. कहा है कि डीवीसी ने स्थापना काल से आज तक प्रभावित गांवों में पानी, बिजली एवं सड़क जैसी बुनियादी समस्याओं का समाधान तक नहीं करवाया. इससे प्रभावित धनबाद जिला का मैथन, पंचेत एवं धनबाद-जामताड़ा का बॉर्डर इलाका है. विस्थापित एवं स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के लिए छोटा-छोटा टेंडर दिया जाता था, लेकिन ग्लोबल टेंडरिंग कर स्थानीय संवेदकों का रोजगार छीना गया. उन्होंने कहा कि कैजुअल मजदूर, कॉन्ट्रैक्ट मजदूर, जो स्थानीय एवं विस्थापित हैं. उन्हें कुशल, अकुशल एवं अर्ध कुशल वेतनमान का भुगतान किया जाए. पीएफ एवं इएसआइ जैसी बुनियादी सुवधाएं दी जाए.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




