41 डिग्री रहा तापमान, आज से चल सकती है लू, चेतावनी जारी
Updated at : 19 Apr 2024 1:00 AM (IST)
विज्ञापन

मौसम विभाग ने दिन के 11 से तीन बजे तक घर से नहीं निकलने की सलाह
विज्ञापन
संवाददाता, धनबाद
शहर में गुरुवार को 41 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है. वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा. सड़कों में भीषण गर्म हवा की वजह से लोग गमछा, छाता लेकर चल रहे हैं. शहर में लगातार गर्म हवाओं का असर बना हुआ है. भीषण गर्मी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. मौसम विभाग ने भी लोगों को सचेत रहने का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग के विशेषज्ञ अभिषेक आनंद ने चेतावनी जारी करते हुए कहा कि 19 से 22 अप्रैल तक धनबाद जिले में लू चल सकती है.और बढ़ेगा तापमान :
अप्रैल माह के तीसरे सप्ताह में ही पारा चढ़कर 41 डिग्री पहुंच गया है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में गर्मी के तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. फिलहाल दिन के तापमान की वजह से शहर के लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. ऐसे में लोग गन्ने का जूस, सत्तू पानी, आम का जूस, खीरा और ककरी का सेवन कर रहे है. दुकानाें पर लोगों की भीड़ दिख रही है. मौसम विभाग ने दोपहर 11 से 3 बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है. अगर घरों से निकल रहे हैं, तो डिहाइड्रेशन ना हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है. साथ ही पूरे कपड़े पहन कर घरों से निकलने, सिर को ढक कर रखने. खास कर बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा गया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




